फैटी लिवर होने पर बिल्कुल न पिएं ये 3 ड्रिंक्स, बढ़ सकती है मुश्किल

फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। इसके लक्षणों को रिवर्स करने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है। गलत खान-पान आपकी मुश्किल को बढ़ा सकता है। 
image

फैटी लिवर की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। अनियमित जीवनशैली की वजह से यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से फैटी लिवर की दिक्कत होती है। लिवर में इर्द-गिर्द चर्बी जमा होने की वजह से लिवर फंक्शन पर असर होता है और इसके कारण, पूरे शरीर का फंक्शन प्रभावित होता है। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। फैटी लिवर की वजह से लिवर सही से डिटॉक्स नहीं हो पाता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। जहां सही खान-पान फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद मिल सकती है। वहीं, अगर खान-पान में अनहेल्दी चीजों को शामिल किया जाए, तो इससे मुश्किल और बढ़ सकती है। यहां हम आपको 3 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फैटी लिवर में आपको पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सोडा ड्रिंक्स

soda drinks to avoid in fatty liver
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप डाइट में सोडा ड्रिंक्स को शामिल करती हैं, तो इससे आपकी मुश्किल और बढ़ सकती है। सोडा ड्रिंक्स में शुगर बहुत अधिक मात्रा में होता है। अतिरिक्त शुगर की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और इससे फैटी लिवर के लक्षण और अधिक बढ़ सकते हैं। इसलिए, सोडा ड्रिंक्स को अवॉइड करें।

पैकेज्ड फ्रूट जूस

जहां ताजे फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, पैकेज वाले फ्रूट जूस सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फैटी लिवर होने पर ताजे फलों का सेवन करें। पैकेज्ड फ्रूट जूस में मौजूद आर्टिफिशियल कलर, प्रिजर्रेटिव और एक्सेस शुगर नुकसानदेह है। इसमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है।

अल्कोहल

फैटी लिवर में अल्कोहल का सेवन भी नुकसान पहुंचा सकता है। अल्कोहल की वजह से फैटी लिवर की दिक्कत और बढ़ सकती है। इससे आपके लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। इसलिए, अल्कोहल को पूरी तरह से अवॉइड करें।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

यह है एक्सपर्ट की राय

World liver Day 2024
एक्सपर्ट का कहना है कि आप डाइट में चुकंदर, आंवला का जूस, नारियल पानी और नींबू पानी जैसी हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर, फैटी लिवर के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस


फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP