herzindagi
How to Deal with chronic constipation

कब्ज और गैस की समस्या से हैं बहुत परेशान तो सुबह उठकर करें बस ये एक काम

अगर आपको कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है तो आप इस इंस्टेंट रेमेडी को जरूर अपनाएं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-28, 19:39 IST

कब्ज की समस्या ने दुनिया की आधी आबादी को परेशान कर रखा है। जिसे देखो वो इस परेशानी से जूझ रहा होता है। यकीनन कब्ज जैसी प्रॉब्लम कई लोगों के लिए क्रॉनिक होती है, लेकिन कुछ के साथ ये समस्या उनके खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आने लगती है। कई बार तो हमें ये समझ नहीं आता कि आखिर किस कारण हम इस समस्या से परेशान हैं। कई लोगों के लिए ये परेशानी का सबब बन जाता है और उन्हें बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।

कब्ज की समस्या को हल करने के लिए ये जरूरी है कि हम अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को इलाज के साथ-साथ बेहतर बनाकर रखें। वेट लॉस कोच और डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर स्नेहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक ट्रिक बताई है। डॉक्टर स्नेहल 3 टाइम नेशनल अवार्ड विनर हैं।

डॉक्टर स्नेहल के मुताबिक जब बात कॉन्स्टिपेशन की आती है तो लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। ऐसा समझा जाता है कि ये खराब है और इसलिए ये सबसे ज्यादा इग्नोर किया जाने वाला इशू है। पर अगर इसके बारे में बात ही नहीं होगी तो फिर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कैसे हेल्प की जा सकेगी।

एक स्टडी बताती है कि 22 प्रतिशत भारतीय लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। पर इसे हल करने के लिए क्या किया जाए?

इसे जरूर पढ़ें- पेट दर्द के दौरान इन फूड्स को ना खाएं, बढ़ सकती है समस्या

क्या है कब्ज या कॉन्सटिपेशन

किसी समस्या को हल करने से पहले हमें उसके बारे में जान लेना चाहिए और कॉन्सटिपेशन की परिभाषा ही कई लोग नहीं समझ पाते हैं। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक इंसान को सुबह पेट साफ करने में दिक्कत होती है। ये सख्त पॉटी की वजह से हो सकता है, हेरेडिटी की वजह से हो सकता है, आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं की वजह से हो सकता है। कॉन्सटिपेशन की समस्या किसी को कम तो किसी को बहुत ज्यादा हो सकती है। ये एक-दो दिन की समस्या हो सकती है या ऐसा हो सकता है कि ये आपको कई हफ्तों तक परेशान करे या फिर ऐसा भी हो सकता है कि ये क्रॉनिक हो और ये बनी रहे।

constipations and its related issues

सबसे जरूरी बात ये है कि अगर इसका इलाज सही समय पर ना किया जाए तो ये कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की जड़ बन सकती है। जैसे हेमरॉइड्स या एनल फिशर आदि इसके कारण हो सकते हैं। ⁣

अगर कब्ज बहुत लंबे समय से बना हुआ है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा, अगर आपको कभी-कभी ये समस्या होती है तो कुछ होम रेमेडीज और हेल्दी डाइट की मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं।

क्या है कब्ज ठीक करने की आसान रेमेडी?

डॉक्टर स्नेहल के मुताबिक कब्ज को ठीक करने के लिए भीगी हुई किशमिश सबसे अच्छी रेमेडी साबित हो सकती है। ये एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो लगभग सभी के घर में मौजूद रहता है और इसे भिगोकर खाने से शरीर में नेचुरल फाइबर मिलता है। ये लैक्सेटिव्स की तरह काम करती है जो डाइजेशन को ठीक करती है और कॉन्स्टिपेशन को कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये पेट से जुड़ी कई और समस्याओं के लिए मददगार साबित हो सकती है जैसे दर्द, क्रैम्प्स या अपच आदि।

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Snehal | Weight Loss Coach (@drsnehal_adsule)

ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- डायरिया से निजात पाने के लिए कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

कैसे खानी है किशमिश?

किशमिश खाने का सही तरीका कब्ज की समस्या को हल करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप 4-6 किशमिश एक बर्तन पानी में रात भर भिगोकर रख दें और उन्हें सुबह खाली पेट खाएं। इसका पानी आप बच्चों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें कब्ज की समस्या हो।

constipation problem

ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी सही है पर पहले उन्हें अपने डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

⁣ इस समस्या के लिए आड़ू या प्लम भी बहुत मददगार साबित हो सकता है, लेकिन ये आसानी से उपलब्ध नहीं होता है और इसलिए इसे अच्छा ऑप्शन नहीं माना जा सकता है। ये कॉन्स्टिपेशन अगर क्रॉनिक है तो किशमिश से हल नहीं होगा बल्कि इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी होगी।

अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।