रिपोर्ट में आ गया है Fatty Liver तो ये उपाय तुरंत शुरू कर दें

अगर किसी को फैटी लिवर की समस्या हो रही है, तो उसे क्या करना चाहिए? डॉक्टर से पूछकर हम कुछ जरूरी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। इसके बारे में जान लीजिए। 

How to deal with fatty liver issues

हमारे शरीर के सबसे जरूरी ऑर्गन्स में से एक लिवर माना जा सकता है। लिवर के साथ दिक्कत यह होती है कि एक बार इसमें कुछ गड़बड़ी शुरू हो गई, तो शरीर के कई अन्य फंक्शन्स में भी दिक्कत होने लगेगी। लिवर की कोई भी बीमारी अगर शुरू हो रही है, तो उसके पहले आपका शरीर आपको धीरे-धीरे संकेत देने लगेगा। लिवर शरीर के ऐसे हिस्से में मौजूद होता है जहां जरा सी भी जलन या दर्द आपके पेट, आंतों और दाहिनी तरफ के हिस्से पर असर डाल सकती है।

लिवर का सबसे जरूरी फंक्शन होता है हमारे शरीर में बाइल जूस को बनाना जिससे न्यूट्रिएंट्स जैसे फैट्स और विटामिन ठीक तरह से डाइजेस्ट हो सकें। अगर यही काम किसी वजह से अटकता है, तो फैटी लिवर डिजीज हो जाती है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने फोर्टिस हॉस्पिटल आनंदपुर (कोलकाता) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के असोसिएट कंसल्टेंट डॉक्टर तुहिन मित्रा से बात की। उन्होंने हमें बताया कि यह सबसे कॉमन लिवर डिजीज है जिस पर अगर ध्यान ना दिया गया, तो आगे चलकर यह बहुत सीरियस हेल्थ कंडीशन बन जाती है।

क्या है फैटी लिवर?

यह नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज है। जैसा कि नाम है यह बिल्कुल वैसा ही है कि लिवर के इर्द-गिर्द फैट्स बहुत जम जाते हैं। इसके कारण बाइल जूस ठीक से नहीं बन पाता और आपके लिवर को एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है। इस हेल्थ कंडीशन से अधिकतर लोग परेशान हैं।

fatty liver issues

इसे जरूर पढ़ें- स्किन पर इस तरह का पिगमेंटेशन हो सकता है लिवर की बीमारी का संकेत, जानें क्यों

क्यों होता है फैटी लिवर?

फैटी लिवर होने का सबसे अहम कारण है अल्कोहल का सेवन। जो लोग ज्यादा अल्कोहल पीते हैं उनका लिवर इस समस्या से ज्यादा परेशान हो सकता है। कुछ मामलों में यह तम्बाकू और अनडाइल्यूटेड स्पिरिट्स या दवाओं के कारण भी हो सकता है।

इसके साथ ही, यह बीमारी ऐसे लोगों को भी हो सकती है जो अल्कोहल नहीं लेते और इस केस को Non-alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) कहा जाता है। यह इन्फेक्शन, जेनेटिक्स, टाइप 2 डायबिटीज, ओवरवेट, एक्स्ट्रा फैट आदि बहुत सी चीजों के कारण हो सकती है। कई बार ट्राइग्लिसराइड्स जैसी समस्या के कारण लिवर फैट बढ़ जाता है।

अगर यह अल्कोहल की वजह से नहीं है, तो लिवर को मूलभूत कोई नुकसान ना हुआ हो ऐसा मुमकिन है। इस मामले में लिवर की सूजन और अन्य तरह का डैमेज तब शुरू होता है जब फैटी लिवर को कम करने के लिए कुछ नहीं किया जाता। इस कंडीशन को Non-alcoholic Steatohepatitis (NASH) कहा जाता है।

issues with fatty liver

फैटी लिवर से डील करने के तरीके

डॉक्टर तुहिन मित्रा के मुताबिक, अगर फैटी लिवर परेशान कर रहा है, तो लाइफस्टाइल को बदलना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको सही मात्रा में खाना-पीना करना होगा। अपने वजन का ध्यान रखना होगा, बहुत ज्यादा अल्कोहल पीना बंद करना होगा।

ऐसे मामले में सबसे पहले आपको अपना वजन कम करने की जरूरत है। अगर किसी को फैटी लिवर की समस्या है, तो उसे कम से कम 7% बॉडी वेट कम करना होगा। इस वेट लॉस और एक्टिविटी का असर शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट्स पर होगा जिससे लिवर की समस्या ठीक होने लगेगी। अगर कोई और बीमारी है जिसकी वजह से वेट लॉस मुमकिन नहीं है, तो आप एक बार किसी डाइटीशियन से भी कंसल्ट करें जो आपको सही फिटनेस रिजीम बनाकर दे।

फैटी लिवर होने पर खाएं इस तरह के फूड्स

आपको अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करना होगा। इसमें खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां खाना जरूरी है। हाई फाइबर फूड्स जैसे दाल, ओटमील, नट्स आदि बहुत जरूरी है। विटामिन-ई से भरपूर फूड्स भी खाए जा सकते हैं जैसे राई, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल, नट बटर और मछली।

इसे जरूर पढ़ें- लिवर के लिए वरदान हैं ये फू्ड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

फैटी लिवर होने पर इन चीजों का बिल्कुल ना करें सेवन

अगर आपको फैटी लिवर की समस्या परेशान कर रही है, तो इन चीजों को अवॉइड करना बहुत जरूरी है-

  • अल्कोहल
  • हाई शुगर
  • हाई सॉल्ट
  • मक्खन जैसे फैटी फूड्स
  • रिफाइंड आटे से बने फूड
  • बीफ और पोर्क जैसे हैवी मीट
  • फ्राई फूड

फैटी लिवर की समस्या होने पर डायबिटीज मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है। आपको अपना ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखना होगा और सही डाइट करनी होगी।

कोशिश करें कि रिपोर्ट आने पर अपना फुल चेकअप करवाएं और डॉक्टर के मुताबिक ही हेल्थ प्लान लें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP