खाना खाने के बाद शरीर में कई तरह की जैविक प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं, जिनका असर बीपी यानी ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। वहीं कुछ लोगों का यह सवाल होता है कि क्या भोजन करने के बाद तुरंत बीपी बढ़ सकता है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम पहुंचे एक्सपर्ट के पास। Dr. Prateek Chaudhary, Senior Consultant, Inrterventional Cardiology, Asian Hospital, Faridabad इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।
क्या नमक वाला खाना खाने के बाद तुरंत बीपी बढ़ जाता है?
जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर का पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है। पेट और आंतों में रक्त प्रवाह बढ़ता है, ताकि भोजन को पचाया जाए। इस प्रक्रिया के कारण शरीर का रक्त अन्य अंगों से पाचन तंत्र की तरफ शिफ्ट होने लगता है। इसके चलते कुछ लोगों में हल्का ब्लड प्रेशर गिर सकता है,खासकर वृद्ध या हाई बीपी से पीड़ित लोगों में। इस स्थिति को पोस्टप्रांडियल हाइपोटेंशन कहा जाता है। हालांकि सामान्य लोगों में भोजन के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह थोड़ी देर के लिए बढ़ भी सकता है। अगर भोजन बहुत ज्यादा नमक वाला फैटी या हाई कैलोरी है, तो शरीर में सोडियम और ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। यह हार्मोनल प्रतिक्रिया को उत्तेजित कर सकता है, जिससे रक्तचाप अस्थायी रूप से थोड़ा ब
किसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?
हाई बीपी के मरीजों को खाना कम नमक वाला और संतुलित लेना चाहिए, ताकि बोजन के बाद ब्लड प्रेशर में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।
डायबिटीज या दिल की बीमारी से पीड़ित लोग, को भी भारी नमक वाले भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों में उतार चढ़ाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें-कूलर की हवा में सोने से चेहरे पर सूजन क्यों आ जाती है?
- भारी भोजन से बचें और छोटे हिस्सों में भोजन करें।
- खानें के तुरंत बाद कठिन शारीरिक गतिविधि न करें।
- खाने के बाद हल्की वॉक करने से पाचन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
- पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं, लेकिन बहुत ठंडा या अधिक ना लें।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों