herzindagi
image

कूलर की हवा में सोने से चेहरे पर सूजन क्यों आ जाती है?

कूलर में सोती हैं, और सुबह उठने के बाद चेहरा फूल कर गुब्बारा बन जाता है। तो, ऐसा सामना करने वाली आप अकेली नहीं हैं। ऐसा अमूमन हर किसी को होता है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इसके कारण
Editorial
Updated:- 2025-06-02, 19:40 IST

गर्मियों में राहत पाने का दो ही जरिया होता है या तो कूलर या एयर कंडीशनर। इन दोनों के सहारे हम सुकून भरी नींद लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आप कूलर या ऐसी में सोती हैं और सुबह उठने पर आपका चेहरा फूला हुआ या सूजा हुआ नजर आता है। दरअसल, यह आपके अकेले की समस्या नहीं है। यह समस्या कई लोगों में होती है। जब आप खास कर के कूलर की सीधी हवा में सोती हैं। आखिर इसके पीछे का कारण क्या है। आइए जानते हैं, एक्सपर्ट से। डॉक्टर अंजना कालिया, आयुर्वेदिक डॉक्टर एंड न्यूट्रीशनिस्ट इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

कूलर में सोने से चेहरे पर सूजन क्यों आ जाती है?

high-angle-anxious-woman-laying-bed

एक्सपर्ट बताती है की कूलर से निकलने वाली हवा और आद्र हवा त्वचा की सतह पर असर डालती है। यह हवा शरीर के तापमान को अचानक कम कर सकती है। जिससे रक्त संचार में हल्की रुकावट आ जाती है। जब खून का प्रवाह चेहरे के कुछ हिस्सों में धीमा हो जाता है, तो वहां सूजन जैसा असर दिखाई दे सकता है।

हमारे शरीर में लिंफेटिक सिस्टम एक तरह का कचरा साफ करने वाला तंत्र है,जो अतिरिक्त फ्लूड को बाहर निकलने में मदद करता है। ठंडी हवा और रात भर एक ही मुद्रा में सोने के कारण इस सिस्टम की गति धीमी हो सकती है, जिससे चेहरे में तरल पदार्थ जमा होने लगता है और सुबह चेहरा सूजा हुआ लगता है।

कूलर में जमा धूल, फंगस या बैक्टीरिया भी एलर्जी का कारण बन सकते हैं, जो चेहरे की त्वचा को प्रभावित करते हैं।
कई बार ठंडी हवा त्वचा को बहुत ज्यादा सुखा देती है, जिससे शरीर उसकी भरपाई के लिए फ्लूड रिटेन करता है और यह भी सूजन का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर में 4-5 बार चाय पीने से शरीर में क्या होगा? जानें

इससे निपटने के लिए क्या करें?

Cooler air and skin

  • कूलर की हवा को सीधे चेहरे पर ना पड़ने दें।
  • कमरे में नमी का संतुलन बनाए रखें।
  • सोने से पहले पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर डिहाइट्रेट न हो
  • चेहरे की हल्की मसाज करें।
  • अगर समस्या ज्यादा बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें

यह भी पढ़ें-आंधी-तूफान में कॉन्टैक्ट लेंस यूजर्स रहें सावधान, हो सकती हैं ये दिक्कतें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।