herzindagi
dark patches around mouth causes and treatment

मुंह के पास हो रहे काले धब्बों का क्या है कारण और ट्रीटमेंट?

चेहरे पर धब्बे और झाइयों के बारे में तो हम जानती होंगी, लेकिन आज आपको मुंह के आसपास हो रहे धब्बों के कारण और ट्रीटमेंट चलिए एक्सपर्ट द्वारा बताएं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-04, 10:00 IST

काले धब्बे और झाइयां एक उम्र के बाद हर महिला के चेहरे पर नजर आने लगती है। इन्हें एजिंग के साइन कहा जाता है, लेकिन आज हम मुंह के आसपास के धब्बों पर बात करेंगे। मुंह के चारों ओर मलिनकिरण (Discoloration) हाइपरपिग्मेंटेशन का एक सामान्य लक्षण है। त्वचा पर ये धब्बे छोटे पैच में विकसित होते हैं और शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं। मलिनकिरण आपकी त्वचा में बढ़े हुए मेलेनिन उत्पादन का परिणाम है।

आपकी जीवनशैली, किसी गंभीर मेडिकल कंडीशन और मेडिकेशन के चलते यह समस्या हो सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन हममें से कई महिलाएं इसे लेकर शर्मिंदा होती हैं। सेलिब्रिटी कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा आनंद बताती हैं कि इस स्थिति को हम पेरिओरल हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं और इसके होने के कई कारण होते हैं। तो चलिए आज आर्टिकल इसके लक्षण और ट्रीटमेंट के बारे में जानें।

क्या है पेरिओरल हाइपरपिग्मेंटेशन?

आपकी त्वचा का प्राकृतिक रंग मेलेनिन नामक पिग्मेंट से मिलता है। सन-एक्सपोजर में आने, हार्मोन में उतार-चढ़ाव, दवाएं, और कुछ अन्य स्थितियां विशेष रूप से चेहरे पर मेलेनिन उत्पादन में बदलाव ला सकती हैं। यह हाइपरपिग्मेंटेशन के धब्बे पैदा करता है जो आपके मुंह के चारों ओर मलिनकिरण के रूप में दिखाई दे सकता है। हाइपरपिग्मेंटेशन के दूसरे फॉर्म मेलास्मा और सन स्पॉट हैं जो सन-एक्सपोज्ड एरिया को ज्यादा प्रभावित करते हैं। आपकी त्वचा में अतिरिक्त मेलेनिन उत्पादन के कारण मुंह के आसपास की त्वचा में डिस्कलरेशन होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist (Indian Skin & Hair Expert) (@dr.chytra)

किन कारणों से होता है पेरिओरल हाइपरपिग्मेंटेशन?

मुंह के आसपास ये डार्क पैचेज होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। डॉ. चित्रा आनंद ने उन कारणों को अपने पोस्ट में साझा किया है। पेरिओरल हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण कुछ इस प्रकार हैं-

विटामिन -डी और बी की कमी

विटामिन डी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। आपकी त्वचा के पिग्मेंट जिसे मेलेनिन कहते हैं यह उसे बढ़ावा देने में मदद करता है। इसकी कमी से आपके मुंह के आसपास धब्बे पड़ सकते हैं और होंठों के आसपास की त्वचा काली हो जाती है। वहीं, बी-12 जैसे विटामिन त्वचा को एक समान रंगत देने में मदद करते हैं। अगर शरीर में इन विटामिन्स की कमी हो तो त्वचा में बदलाव आ सकता है। होठों पर काले धब्बे या असमान त्वचा का रंग इस विटामिन की कमी का संकेत देता है।

इसे भी पढ़ें : होठों के आस-पास का कालापन होगा कम, बस ट्राई करें दादी मां का ये नुस्खा

hyperpigmentation around mouth

हाइपोथायरायडिज्म

सर्कुलेटिंग थायराइड हार्मोन (हाइपोथायरायडिज्म) का निम्न स्तर मेलास्मा का कारण बन सकता है, जो चेहरे पर धब्बेदार भूरे रंग के पिग्मेंटेशन के रूप में होता है। असंतुलित हार्मोन के कारण होने वाली स्किन डिस्कलरेशन का इलाज करने के लिए, आपको मूल समस्या को ठीक करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको पहले डॉक्टर को अपने लक्षणों के बारे में विस्तार से बताना होगा, तभी वह इसका हल निकाल पाएंगे।

पोलिसिस्टिक ओवरी

पीसीओएस से एसेंथोसिस नाइग्रिकन्स (एसेंथोसिस नाइग्रिकन्स एक स्किन कंडीशन है जो बॉडी फोल्ड्स और क्रीसेस में एक गहरे मलिनकिरण का कारण बनती है) भी होता है। इससे त्वचा के कुछ हिस्से जैसे; अंडरआर्म्स, गर्दन के कॉलर क्षेत्रों, आंतरिक जांघों, होंठों के आसपास, आंखों के नीचे और माथे में बैंगनी या काला रंग दिखता है। इसके साथ ही कई महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम अत्यधिक शुष्क या तैलीय त्वचा का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें : मुंह के आस-पास हो रहा है कालापन तो उसे कम करने के हैं ये तरीके

hyperpigmentation around mouth treatment

पेरिओरल हाइपरपिग्मेंटेशन का ट्रीटमेंट

विटामिन-ई से भरपूर चीजों को शामिल करने आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकती हैं। साथ ही विटामिन-डी (विटामिन-डी हैक्स) और बी की कमी को पूरा करने के लिए इन विटामिन्स से युक्त आहार का सेवन करें। इसके अलावा एक्सफोलिएशन मुंह के आसपास की काली त्वचा को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। डॉ. चित्रा बताती हैं कि यदि आपके काले धब्बे जिद्दी हैं तो उन्हें कम करने के लिए 3 तरह के ट्रीटमेंट किए जाते हैं। वे ट्रीटमेंट हैं-

  • बैरियर प्रोटेक्शन
  • फोटो प्रोटेक्शन
  • केमिकल पील्स और अन्य ट्रीटमेंट

अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो पहले घर पर उसका इलाज करने की बजाय अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। आपकी समस्या को को जानकर वो उसका अच्छा हल बता पाएंगे।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। इस लेख को लाइक करें और आगे शेयर करने में हमारी मदद करें। यदि आपके ऐसे अन्य कोई सवाल हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। स्किन संबंधी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Herzindagi & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।