चेहरे से झाइयां कम करना अब हो सकता है आसान, एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आएगा आपके काम

कम उम्र में चेहरे पर झाइयां आने की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं और वह इन झाइयों को कम करने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और चेहरे पर आने वाली झाइयों को कम करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है आईए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
झाइयों को कम करने के तरीके -
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली पिगमेंटेशन की वजह से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर एक खास घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, शहद और दही से बने फेस पैक कि। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर अपने चेहरे से झाइयों को कम कर सकती हैं और त्वचा को चमकदार भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी।
-1759507938587.jpg)
दही और शहद से फेस पैक बनाने के लिए कुछ सामग्री
- दही
- शहद
- गुलाब जल
- आलू का रस
दही और शहद से फेस पैक बनाने का तरीका
घर पर रहकर दही और शहद से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
सबसे पहले आप एक कटोरी में दो बड़े चम्मच दही निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स कर दें।
इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा आलू का रस और गुलाब जल भी ऐड कर दें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल
आलू का रस बनाने के लिए आप आलू को कद्दूकस कर छान ले और इसका पानी अलग कर लें।
अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब आपका फेस पैक बनाकर तैयार हो गया है।
इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर काम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें।
फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो ले उसके बाद इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।
-1759507969221.jpg)
आप इस फेस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
ध्यान रहे जब भी इस फेस पैक का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।