पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तरह की शारीरिक परेशानियां होती है। वहीं पीरियड से शुरू होने से पहले महिलाओं के योनि से सफेद डिस्चार्ज आना शुरू हो जाता है। अक्सर महिलाओं के दिमाग में यह ख्याल आता है कि आखिर यह क्यों होता है? क्या कहीं कोई बीमारी तो नहीं?
इसको लेकर हम नहीं हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में डॉक्टर मधु जुनेजा डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ़ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी क्लाउड 9 ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल पुणे कल्याणी नगर इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।
पीरियड्स से पहले क्यों होता है सफेद डिस्चार्ज?
हेल्थ एक्सपर्ट बताती है कि मासिक धर्म की शुरुआत में सफेद डिस्चार्ज आना आम बात है। इसमें योनि की कोशिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ और बैक्टीरिया शामिल होते हैं। मासिक धर्म से पहले डिस्चार्ज धुंधला या सफेद होता है,जिसका कारण प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन की अधिक उपस्थित होती है। डिस्चार्ज योनि से बैक्टीरिया को हटाने और चिकने में मदद करता है। यह महिलाओं के लिए अपनी मासिक धर्म चक्र को ट्रैक करने का एक बेहतरीन तरीका भी हो सकता है।
योनी स्वाभाविक रूप से खुद को साफ रखने के लिए डिस्चार्ज उत्पन्न करती है। यह शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो मृत कोशिकाओं बैक्टीरिया और अन्य अवशेषों को बाहर निकलने में मदद करती है। इस प्रकार का सफेद डिस्चार्ज होने से योनी के स्वास्थ पीएच स्तर को बनाए रखने में सहायता करता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज क्यों होता है?
एक्सपर्ट यह भी बताती है कि पीरियड से पहले सफेद डिस्चार्ज संभावित गर्भावस्था का शुरुआती संकेत भी हो सकता है अगर अंडाणु का गर्भधारण होता है तो गर्भाशय की परत मोटी हो जाती है जिससे सफेद डिस्चार्ज का उत्पादन बढ़ सकता है यह डिस्चार्ज अक्सर गाढ़ा चिपचिपा होता है और यह शरीर की गर्भ धारण के लिए तैयार होने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है
यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
एक्सपर्ट बताती हैं कि योनी से जब डिस्चार्ज हो तब इससे गंध नहीं आनी चाहिए, योनी में खुजली नहीं होनी चाहिए, अगर इन दोनों में से कुछ भी होता है तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। अगर योनी से पीले रंग का स्राव हो रहा है तो भी यह सामान्य नहीं है
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों