क्या आपने कभी अपनी त्वचा पर काले या ब्राउन रंग का उभरा हुआ हिस्सा देखा है? अगर हां तो हम आपको बता दें कि इसे मस्सा कहते है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। हालांकि, मस्से हानिकारक नहीं होते हैं लेकिन देखने में बहुत ही बदसूरत और शर्मनाक लगते हैं। कभी-कभी यह संक्रामक और दर्दनाक भी होते हैं।
इस तरह के मस्से ज्यादातर हाथ और पैरों की उंगलियों पर दिखाई हैं, लेकिन इसके अलावा कहीं भी हो सकते हैं। ये दिखने में दानेदार और मोटे गोलाकार टॉप के साथ होते हैं। सामान्य मस्से आस-पास की त्वचा की तुलना में ब्राउन रंग के होते हैं।
ये त्वचा पर ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (Human Papilloma Virus) यानि एचपीवी संक्रमण के कारण होते हैं। मस्सों को छूने के बाद शरीर की दूसरी जगहों को छूने से भी आप खुद को इस वायरस से संक्रमित कर सकते हैं।
ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इससे छुटकारा पाने की उपायों की खोज में रहती हैं। लेकिन इस समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका इसके सही कारणों के बारे में जानना है। इसलिए आज हम आपको इसके कारणों के बारे में बता रहे हैं।
इस बारे में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट शोनाली सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अनचाहे मस्से किन कारणों से हो सकते हैं। अगर आप भी मस्सों की समस्या से परेशान हैं तो आइए इस बारे में विस्तार से आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
मस्सों के कारणों के बारे में एक्सपर्ट की राय (Warts Reasons)
View this post on Instagram
मैक्रोबायोटिक दृष्टिकोण से, आप जो कुछ भी खाती हैं, जिसे शरीर पचा नहीं कर सकता है, वह त्वचा के मस्सों, टैग्स, झाइयों के रूप में बाहर निकल जाता है। यह खाद्य पदार्थों के निर्वहन को दर्शाता है जो पचता नहीं हैं।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे के मस्सों से छुटकारा पाने के लिए ये 5 आसान टिप्स अपनाएं
मस्से, तिल की तुलना में नरम होते हैं, जिनका आकार अनियमित होता है। आमतौर पर आहार में अत्यधिक प्रोटीन, फैट और चीनी के कारण ऐसा होता है। यह इन खाद्य पदार्थों के उन्मूलन के साथ गायब हो जाते हैं। मस्से आमतौर पर शरीर के ऊपरी हिस्से में दिखाई देंगे।
वे शरीर में पाचन संबंधी समस्याओं, संचार और उत्सर्जन कार्यों के बिगड़ा होने के संकेत हैं। मस्से होने पर बड़ी आंत और किडनी में ठहराव आ जाता है। जिन लोगों को मस्से होते हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उनमें सिस्ट, ट्यूमर, ब्रेस्ट, कोलन और प्रजनन अंगों में सिस्ट के जमा होने की संभावना अधिक होती है।
मस्सों के लक्षण (Warts Symptoms)
आप कुछ खास लक्षणों के माध्यम से इस बात की जानकारी ले सकती हैं कि मस्से हैं या नहीं-
- त्वचा पर अलग-अलग रंग का होना।
- त्वचा के ऊपर गांठ जैसा दिखना।
- त्वचा के ऊपर गहरे रंग के धब्बे या तिल जैसे निशान बनना।
- त्वचा पर बनी हुई मुलायम गांठ भी मस्से के लक्षण हो सकते हैं।
अगर आप भी मस्से की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जरूर जान लें। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। हेल्थ से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों