Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Gharelu Nuskhe: मस्से से बिगड़ रही है चेहरे की खूबसूरती तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

आमतौर पर चेहरे, गर्दन और हाथ में निकल आने वाले मस्से खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2019-05-28, 20:08 IST
home remedies for wart

मधु की नाक के उपर एक छोटा सा मस्सा है। वह जब भी अपना चेहरा शीशे के सामने निहारती है, अपनी नाक पर मौजूद मस्से को देख दुखी हो जाती है। हालाकि, यह मस्सा ज्यादा खराब नहीं लगता मगर, मधु को यह पसंद नहीं। कई बार उसके दोस्त भी उसे इस मस्से को लेकर टोक चुके हैं। वैसे इसे कॉस्मैटिक सर्जरी के द्वारा हटाया जा सकता है। लेकिन मधु को सर्जरी शब्द से ही डर लगता है। मधु जैसी कई महिलाएं है जो जन्म से या फिर किसी शारीरिक परेशानी के चलते शरीर पर मस्से हो जाने के कारण परेशान हो जाती हैं। ऐसे में, कुछ घरेलू उपाय अपना कर मस्सों से निजात पाया जा सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान नुस्खे, जो आपको मस्सो की परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: मुंहासों से लेकर ड्राय स्किन तक सारी समस्याओं को दूर कर देंगे ये 5 होममेड Haldi Face Packs

get rid of warts

प्याज का रस 

यह बेहद आसान उपाय है। सभी के घर में प्याज आसानी से मिल जाता है। अगर आप रोज प्याज का रस मस्से पर लगाएंगी तो वह झड़ जाएगा। इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए आपको एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकालना होगा और उस रस को आप मस्से पर सुबह-शाम लगा सकती हैं। कछ वक्त तक ऐसा करने से आपका मस्सा गायब हो जाएगा। 

 

आलू का रस 

आलू सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही वह आपके लिए एक बहुत ही अच्छा नैचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट भी है। आलू का रस जहां चेहरे पर ग्लो लाता है और टैनिंग खत्म करता है वहीं आलू के रस से आप मस्से को भी खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको आलू को तुरंत काट कर उसकी फांक को मस्से पर हल्के हाथों से रंगड़ना होगा। इसके रस से मस्सा खुद पे खुद झड़ कर गिर जाएगा। आपको थोड़ा धीरज रखना होगा। क्योंकि ऐसा तुरंत नहीं होगा मगर, दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने पर कुछ ही महीनों में आपको मस्से से निजात मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: Beauty Benefits Of Jeera: जीरे के पानी और फेसपैक से पाएं ग्लोइंग त्वचा और बेदाग खूबसूरती 

home remedies for massa

अलसी का पेस्ट 

आप अलसी के फायदों से भलीभांती परिचित होंगी। अलसी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है यह तो आप जानती ही हैं मगर, आप अलसी का इस्तेमाल अपनी ब्यूटी के लिए भी कर सकती हैं। खासतौर पर मस्सों को हटाने के लिए आप अलसी के बीच का पेस्ट बना कर उसमें अलसी का तेल और शहद डालें। इस पेस्ट को आप अपने मस्सों पर लगाएं। आप रात में सोते वक्त भी इस पेस्ट को लगा कर सो सकती हैं। कुछ ही दिनों में आपको अपने मस्से का साइज कम होता नजर आने लगेगा और धीरे से मस्सा झड़ जाएगा। 

 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडे का प्रयोग केवल खाना पकाने में नहीं बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी किया जाता है। बेकिंग सोडे की मदद से आप मस्सों से भी निजात पा सकती हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडे और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर रात में सोने से पहले मस्सों पर लगाना है। सुबह आप चेहरे को साफ पानी धो लें। अगर आप नियमित रूप से यह करती रहेंगी तो आपका मस्सा अपने आप धीरे-धीरे झड़ जाएगा। आपको अगर अरंडी का तेल न मिले तो आप इसकी जगह कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।