अगर आप रोज सुबह करती हैं टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो आपको हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

टूथपेस्ट और साबुन में पाई जाने वाली इस एक चीज के कारण आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार टूथपेस्ट और साबुन भी आपकी जान के दुश्मन बन सकते हैं।
Updated:- 2018-06-04, 19:14 IST
toothpaste soap side  effects

टूथपेस्ट और साबुन में पाई जाने वाली इस एक चीज के कारण आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार टूथपेस्ट और साबुन भी आपकी जान के दुश्मन बन सकते हैं। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व ट्राइक्लोसन के इस्तेमाल से कोलन (बड़ी आंत) में सूजन व कैंसर पैदा हो सकता है। 

क्या आपने कभी सोचा था कि टूथपेस्ट और हाथ धोने वाला साबून भी कैंसर का कारण बन सकते हैं। जी हां, एक रिसर्च में पाया गया कि इन दोनों में पाया जाने वाला एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व ट्राइक्लोसन के इस्तेमाल से कोलन (बड़ी आंत) में सूजन व कैंसर पैदा हो सकता है। 

toothpaste soap side effects

टूथपेस्ट और साबुन होंगे कैंसर के लिए जिम्मेदार 

एक रिसर्च के दौरान ट्राइक्लोसन का यूज़ चूहों पर किया गया। रिसर्च के निष्कर्ष में कहा गया है कि थोड़े समय के लिए ट्राइक्लोसन की कम मात्रा से कोलन से जुड़ी सूजन शुरू हुई और कोलाइटिस से जुड़ी बीमारी बढ़ने लगी और कोलन से जुड़ा हुआ कैंसर चूहों में देखा गया। 

Read more: ओवेरियन कैंसर के इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

अमेरिका के मैसाचुएट्स-एमहेस्र्ट विश्वविद्यालय के गुओडोंग झांग ने कहा, "इन परिणामों से पहली बार पता चला है कि ट्राइक्लोसन का आंत के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।" पिछले शोध से पता चला था कि ट्राइक्लोसन की अधिक मात्रा का जहरीला प्रभाव पड़ता है लेकिन स्वास्थ्य पर इसके कम मात्रा का प्रभाव अस्पष्ट था। 

toothpaste soap side effects

इस नई रिसर्च के लिए दल ने चूहों को ट्राइक्लोसन की विभिन्न मात्रा वाले आहार खिलाया। इसके परिणामों से पता चलता है कि मानव के खून के नमूनों की मात्रा वाले ट्राइक्लोसन की मात्रा चूहों पर इस्तेमाल करने से नियंत्रित जानवरों (चूहों) की तुलना में कोलन की सूजन ज्यादा विकसित दिखाई देती है। इसके बाद और ट्राइक्लोसन के इस्तेमाल से चूहों में कोलन संबंधी सूजन और गंभीर हो गई। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।