herzindagi
image

क्या मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें

सभी महिलाएं 45-55 की उम्र में मेनोपॉज से गुजरती हैं। कई बार हार्मोनल इंबैलेंस और स्ट्रेस समेत कई कारणों से आजकल मेनोपॉज जल्दी भी आने लगता है। अक्सर महिलाएं यह भी जानना चाहती हैं कि क्या मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है, चलिए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
Updated:- 2025-02-21, 12:26 IST

How to postpone Menopause: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे एक निश्चित उम्र के बाद, हर महिला गुजरती है। करीब 45 से 55 साल की उम्र में, महिलाओं को पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इस समय पर ओवरीज एग्ज रिलीज करना बंद कर देती हैं और इसके बाद नेचुरल प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती है। इस समय पर महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं और इनका असर, महिलाओं के मूड, वजन और हेल्थ पर भी होता है। आजकल कई कारणों से मेनोपॉज समय से पहले भी आने लगा है। कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर श्वेता मेंहदीरत्ता (Dr Shweta Mendiratta, Gynecologist, Marengo Asia Hospital) जानकारी दे रही हैं। वह मारेंगो एशिया हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

क्या मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है?

can we delay menopause

  • मेनोपॉज एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जो आमतौर पर महिलाओं में 45-55 साल के बीच होता है। इसे रोका नहीं जा सकता है। हालांकि, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव, मेडिकल हेल्प और कुछ थेरेपीज से इसे डिले जरूर किया जा सकता है।
  • हेल्दी डाइट, मेनोपॉज को डिले करने में एक अहम भूमिका निभा सकती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स से भरपूर चीजें लें। ये शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • एक्टिव लाइफस्टाइल भी काफी हद तक रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर डालता है। स्ट्रेस ट्रेनिंग और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज, एस्ट्रोजन लेवल को रेगुलेट करने और मेनोपॉज को डिले करने में मदद कर सकती हैं।
  • हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन रखकर, मेनोपॉज के लक्षणों को डिले कर सकती है।
  • क्रॉनिक स्ट्रेस, हार्मोनल बैलेंस पर असर डालता है। योगा, मेडिटेशन और अच्छी नींद, रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज को आसान बना सकते हैं ये 2 योगासन, 40 के बाद महिलाएं जरूर करें

can we delay menopause through lifestyle

  • स्मोकिंग, अर्ली मेनोपॉज की वजह बन सकती है क्योंकि इसकी वजह से ओवरीज की एजिंग जल्दी हो सकती है। अल्कोहल लेना भी हार्मोन्स पर असर डालता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ स्टडीज में यह बात भी सामने आई है कि जिन महिलाओं ने एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है, लंबे वक्त तक ब्रेस्टफीड किया है, उन्हें मेनोपॉज देर से आ सकता है।
  • मेनोपॉज, जेनेटिक कारणों पर भी निर्भर करता है। लेकिन, एक हेल्द लाइफस्टाइल और कुछ मेडिकल हस्तक्षेप की मदद से इसकी टाइमिंग को डिले किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा कोई भी मेडिकल ट्रीटमेंट आपको डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?

 

मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे आसान बनाने में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल काफी हद तक मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।