मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है यह महिलाओं के जीवन के एक खास समय पर आता है इसमें हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसमें कई तरह की समस्याएं होती है। वहीं महिलाओं का सवाल होता है कि आखिर मेनोपॉज के लक्षण कितने वक्त तक बनी रहती हैं इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की। डॉक्टर नैंसी नागपाल कंसलटेंट गाइनेकोलॉजिस्ट (Salubritas Mencentre) इस बारे में जानकारी दे रही है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आपको एक साल तक बिल्कुल ही पीरियड नहीं आता है तो इसका मतलब है कि आपको मेनोपॉज हो गया है। इससे पहले जब रुक-रुक कर पीरियड आता है तो इस स्टेज को पेरीमेनोपॉज कहा जाता है। एक्सपर्ट बताती हैं की मेनोपॉज के लक्षण 10 से 12 साल तक रह सकते हैं। मेनोपॉज में नजर आने वाले लक्षण आमतौर पर शुरुआती वर्षों में अधिक होते हैं। कुछ महिलाओं में दो से चार साल तक बने रहते हैं, कुछ महिलाओं में लक्षण 10 से 12 साल तक बने रहते हैं। मेनोपॉज 45 से 60 साल तक के बीच हो जाता है। कुछ महिलाओं को पहले भी हो जाता है, यह पूरी तरह से जेनेटिक कारण और खराब जीवनशैली पर निर्भर करता है। अगर आप शराब, कैफीन, स्मोकिंग करती हैं तो आपको मेनोपॉज जल्दी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?
मेनोपॉज के लक्षण की अवधि हर महिला के लिए अलग हो सकती है। अगर आप इन लक्षणों के साथ संघर्ष कर रही हैं और यह लक्षण लंबे समय तक बने हैं तो आप डॉक्टर से सलाह लें, डॉक्टर जो सलाह और उपचार प्रदान करेंगे जो आपकी स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।