क्या पीरियड्स के दौरान आपके ब्रेस्ट में दर्द या सूजन होती है? क्या आपको अंडरआर्म में गांठें या भारीपन महसूस होता है? ये ऐसी समस्याएं हैं, जो कई महिलाओं को परेशान करती हैं, लेकिन अक्सर इनके बारे में खुलकर बात नहीं की जाती है। हम में से ज्यादातर महिलाएं इन लक्षणों को नजरअंदाज़ कर देती हैं या इन्हें नॉर्मल मान लेती हैं। लेकिन, अब आपको इन परेशानियों को झेलने की जरूरत नहीं! एक बेहद आसान और असरदार तरीका है जिसे रोज सिर्फ 1 मिनट के लिए अपनाकर आप अपने ब्रेस्ट को हमेशा हेल्दी और सुडौल रख सकती हैं। यह कमाल का तरीका अंडरआर्म टैपिंग है। इसके बारे में वीमेन हेल्थ एंड वेलनेस और वेट लॉस कोच Ranjana kumain बता रही हैं। उन्होंने यह जानकारी इंस्टा से शेयर की है।
अंडरआर्म टैपिंग जरूरी क्यों है?
शरीर की अद्भुत प्रणाली, जिसे लिम्फेटिक सिस्टम कहते हैं। यह प्रणाली शरीर से टॉक्सिंस और एक्स्ट्रा लिक्विड को बाहर निकालने का काम करती है। अंडरआर्म्स के नीचे लिम्फ नोड्स का जरूरी समूह होता है, जो ब्रेस्ट एरिया और ऊपरी शरीर से लिम्फ लिक्विड को फिल्टर और साफ करते हैं। ये नोड्स शरीर की गंदगी को बाहर निकालने वाले छोटे फिल्टर की तरह काम करते हैं। लेकिन, कई बार खराब लाइफस्टाइल लाइफस्टाइल के कारण ये लिम्फ नोड्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और लिम्फ फ्लो धीमा पड़ जाता है।
ऐसा तब हो सकता है, जब हम बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, टाइट कपड़े पहनते हैं, पसीना जमा रहता है, तनाव में रहते हैं या हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी लिम्फेटिक सिस्टम पर असर पड़ता है। जब लिम्फ फ्लो धीमा हो जाता है, तब टॉक्सिंस और एक्स्ट्रा फैट अंडरआर्म एरिया और ब्रेस्ट टिशू में जमा होने लगते हैं। इसी से सूजन, भारीपन या छोटी गांठें महसूस हो सकती हैं। कई बार ये छोटी गांठें बस 'लिम्फेटिक स्टैग्नेशन' यानी लिम्फ लिक्विड का जमाव होती हैं, जो गंभीर नहीं होती हैं। लेकिन, यही लंबे समय में ब्रेस्ट हेल्थ को खतरे में डाल सकती है और गंभीर बीमारियों, जैसे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्ट रहेंगे हमेशा हेल्दी, रोजाना 3 मिनट ऐसे करें देखभाल
टैपिंग कैसे करती है मदद?
टैपिंग जेनेटल वाइब्रेशन पैदा करती है, जो इस एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और रुके हुए लिम्फ फ्लो को फिर से एक्टिव करती है। यह वाइब्रेशन लिम्फ लिक्विड को हिलाने और नोड्स के जरिए आगे बढ़ाती है।
लिम्फ फ्लो को करता है एक्टिव
टैपिंग से लिम्फेटिक सिस्टम का काम सही तरीके से होता है, जिससे रुका हुआ लिम्फ लिक्विड फिर से प्रवाहित होने लगता है और टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकलते हैं।
खुलती हैब्लॉकेज
यह छोटी-मोटी गांठों को ढीला करने और उन्हें घोलने में मदद करता है, जिससे ब्लॉकेज खुलने लगती है और भारीपन कम होता है।
सूजन और दर्द राहत
जब लिम्फ फ्लो अच्छा होता है, तक एस्ट्रोजन डोमिनेंस (जो कई बार गांठ, सूजन या पीरियड्स से जुड़ी तकलीफ की जड़ होती है) जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले ब्रेस्ट दर्द और सूजन को कम कर सकता है।
ब्रेस्ट टिशू होते हैं डिटॉक्स
क्या आप जानती हैं कि रेगुलर टैपिंग करने से ब्रेस्ट टिशू डिटॉक्स होते हैं और हेल्दी ब्लड फ्लो बना रहता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यह 'प्रीवेंशन इज बेटर दैन क्योर'(इलाज से बेहतर रोकथाम) के सिद्धांत पर आधारित है।
हर महिला को अंडरआर्म टैपिंग और मसाज जरूर सीखनी चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ रिलैक्सेशन नहीं, बल्कि प्रीवेंटिव सेल्फ-केयर है। महिलाओं को यह भी समझना होगा कि ब्रेस्ट कैंसर या ब्रेस्ट से जुड़ी अन्य समस्याएं एक दिन में नहीं होती हैं। यह धीरे-धीरे होने वाली लिम्फ ब्लॉकेज, शरीर में टॉक्सिन बिल्डअप और संकेतों को नजरअंदाज करने से होती हैं। इसलिए, समय रहते रोकथाम करना ही सबसे बुद्धिमानी है।
कैसे करें ब्रेस्ट टैपिंग?
यह इतना आसान है कि कोई भी महिला इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती है। इसे आपको दिन में सिर्फ 1 से 2 बार और हर बार सिर्फ 1 मिनट के लिए करना है।
View this post on Instagram
- उंगलियों को मोड़कर या हाथ को कप शेप में बनाकर, अंडरआर्म एरिया पर हल्के हाथों से टैप करें।
- बहुत तेजी से या बहुत जोर से टैप न करें।
- टैपिंग करते समय गहरी लेनी चाहिए।
- यह शरीर को आराम देने और लिम्फ फ्लो को और बेहतर बनाने में मदद करता है।
- खुद को ठीक करने की ये ताक आपके हाथों में है। आज ही से शुरू करें!
यह ऐसी जानकारी है, जो हर महिला तक पहुंचनी चाहिए, क्योंकि यह बिना किसी अनावश्यक दवा के ब्रेस्ट हेल्थ को बेहतर बनाने का आसान और शक्तिशाली तरीका है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों