herzindagi
image

क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होना नॉर्मल है?

पीरियड के दौरान और इससे पहले यानी पीएमएस में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन दिनों में कई महिलाओं में ब्रेस्ट पेन या टेंडरनेस भी महसूस होती है। क्या यह नॉर्मल है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-04, 18:25 IST

पीरियड्स के दौरान और इससे पहले महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों का असर, महिलाओं की पूरी सेहत पर होता है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि पीरियड से पहले आपका मूड खराब हो जाता है...कई बार बेवजह आप इमोशनल हो जाती हैं...कभी डाइजेशन खराब होता है...कभी ब्लोटिंग महसूस होती है तो कभी बहुत अधिक थकान होने लगती है। ऐसा पीरियड से पहले होने वाले हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण होता है। इसे पीएमएस या प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहा जाता है। कई महिलाओं को पीरियड से पहले या इस दौरान, ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है। क्या इन दिनों में होने वाला ब्रेस्ट पेन या टेंडरनेस नॉर्मल है या आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होना नॉर्मल है? (Is it common to have breast pain with periods)

breast pain during peridos

  • पीरियड के दौरान, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण, ब्रेस्ट सेल्स में सूजन आ जाती है। यह बिल्कुल नॉर्मल है और आपको इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  • दरअसल, ये हार्मोन्स ब्रेस्ट टिश्यूज पर असर डालते हैं और इन्हें के कारण ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होती है या दर्द होता है।
  • आमतौर पर यह दिक्कत लगभग एक हफ्ते तक रहती है और फिर ठीक हो जाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड के दिनों में ब्रेस्ट पेन नॉर्मल है और यह कितने दिनों तक हो रहा है, कितना तेज हो रहा है, ये सब बातें मायने रखती हैं और आपको इन पर ध्यान देना चाहिए।
  • कई बार यह दर्द ब्रेस्ट में सिस्ट होने के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में दर्द के मारे पेट पकड़ने की आ जाती है नौबत, इस मसाले की चाय देगी राहत

breast pain in pms

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके ब्रेस्ट में पहले से गांठ हो, तो भी यह समस्या पीरियड के दिनों में बढ़ सकती है और कई बार पीरियड के बाद भी ठीक नहीं होती है।
  • हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से लिम्फैटिक सिस्टम में भी चेंज आता है और उसके कारण भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है।
  • अगर आपका दर्द पीरियड्स के साथ या इसके 1-2 दिन बाद खत्म नहीं हो रहा है, तो यह फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज के कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

 

पीरियड के दौरान होने वाले दर्द, फ्लो, साइकिल की लेंथ या पीएमएस के लक्षण समेत किसी भी चीज में अगर आपको बदलाव महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।