थकान और डिप्रेशन से परेशान हैं तो ये खास चाय ट्राई करें

लगभग हर कोई अपने दिन की शुरुआत 1 कप चाय के साथ करना चाहता है। देखा गया है कि जब तक उसे चाय नहीं मिलती, तब तक उसके शरीर से आलस और थकान नहीं जाता है। उसको इतना लालच रहता है कि वह सोचता है, अगर 1 कप चाय मिल जाती तो सारी थकान दूर हो जाती। ऐसे में इन सभी समस्याओं का उपाय अगर 1 चाय ही हो तो इससे अच्छी बात आपके लिए कोई और हो नहीं सकती है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक शोध से सामने आई है कि जापानी 'माचा चाय' पीने से आप तनावमुक्त रह सकती है। और साथ ही यह आपकी थकान और दिनभर के डिप्रेशन को दूर कर देती है।

जी हां जापान की कुमामोतो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च की है। यह रिसर्च कुछ चूहों पर की गई है। रिसर्च के अनुसार माचा चाय में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस, डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को दूर करने में आपकी बहुत मदद करते है। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष पाया कि जिन चूहों ने माचा पाउडरया उसका अर्क खाया उनमें स्ट्रेस और तनाव के व्यवहार में काफी बदलाव दिखाई दिया। उनमें तनाव और चिंता का स्तर सामान्य रुप से कम होता दिखाई दिया।
इसे भी पढ़े: चोट में फौरन आराम देती है घर में आसानी से मिल जाने वाली ये 9 चीजे
शोधकर्ताओं के निष्कर्ष की माने तो माचा चाय में पाए जाने वाले तत्व डोपामीन डी1 रिसेपटर्स और सेरोटोनिन 5-HT1A शरीर के रिसेप्टर्स को एक्टिवेट कर देता है। जिससे शरीर की थकान और चिंता जैसे व्यवहारों में बदलाव दिखाई देता है। डी1 रिसेपटर्स और सेरोटोनिन 5-HT1A केमिकल स्ट्रेसफुल संतुलन से संबंधित होती है।

इस रिसर्च के प्रोफेसर युकी का कहना है कि 'माचा चाय के संबंध में हमें और शोध करने की जरुरत है। आगे कहा कि हमारी रिसर्च इस बात की सफलता है कि सालों से औषधियां जिस रुप में इस्तेमाल की जा रही है माचा उसमें से हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में माचा चाय सभी की हेल्थ के लिए हेल्पफुल होगी'।
इसे भी पढ़े: Liver Health: आयुर्वेद में छिपा है आपकी लिवर की सेहत का राज
क्या है माचा चाय
माचा चाय जापानी चाय है। यह कैमिलिया सिनेन्सिस नाम की चाय पत्तियों के बीज जैसी होती है। इस चाय को तैयार करने के लिए लंबी प्रक्रिया होती है। माचा चाय ना तो ग्रीन टी जैसी है और ना ही आपको इसमें T-bags या brio form मिलते है। माचा चाय पौधे अमूमन छायादार जगहों पर उगाए जाते हैं।
माचा चाय के फायदे
मानसिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ माचा चाय आपको कैंसर और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। इस चाय में कैंसर से लड़ने की ताकत भी होती है। अगर 3-4 महीने तक इसे रोजाना पीया जाएं तो बॉडी का फैट भी कम कर सकती है। जी हां माचा चाय पीने से आपकी बॉडी का फैट भी तेजी से कम होता है।तो देर किस बात कि आप भी इस स्पेशल चाय को आज ही ट्राई करें और तनाव के साथ-साथ मोटापे को भीकहें छूमंतर।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।