क्या जोर से दिल धड़कना है खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

क्या आपके दिल की धड़कने भी अचानक ही तेज हो जाती हैं? क्या कई बार दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है? तो आइए, यहां एक्सपर्ट से जानते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है और यह कितना खतरनाक है।
image

खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारियां बहुत ही कॉमन होती जा रही हैं। हर 5 में से 1 शख्स को हाई-लो ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या दिल की अन्य बीमारी होती है। ऐसे में सेहत को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के अलावा दिल से जुड़ी कई ऐसी परेशानियां भी होती हैं, जिन्हें हम सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कई बार यह गंभीर समस्या की वजह बन सकती है। आज हम एक ऐसी ही समस्या की बात करने जा रहे हैं जिस पर बहुत ही कम लोगों का ध्यान जाता है। वह समस्या है अचानक ही दिल का जोर-जोर से धड़कना। अब सवाल उठता है कि दिल का सामान्य से हटकर जोर-जोर से धड़कना खतरनाक है या नहीं।

क्या दिल का जोर-जोर से धड़कना खतरनाक है?

Should I be worried if I have a fast heartbeat

दिल का जोर-जोर से धड़कना खतरनाक है या नहीं, यह हमें डॉ. निशांत त्यागी ने बताया है। डॉ. निशांत त्यागी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, दिल्ली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, दिल की धड़कनों का अनियमित या तेज होना आपको डरा सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में हानिरहित होता है। हालांकि कभी-कभी यह एक स्थिति की तरफ इशारा करते हैं जिसमें मेडिकल सलाह लेने की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें: सांस लेने में होती है मुश्किल? दिल की बीमारियों का हो सकता है संकेत

क्यों अचानक बढ़ जाती हैं दिल की धड़कन?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दिल की धड़कन असामान्य होने या अचानक बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ यहां बताए गए हैं:

तनाव और चिंता

ज्यादा तनाव और चिंता करने से भी दिल की सेहत पर असर पड़ता है। दिल की धड़कन असामान्य और तेज होने के पीछे की वजह बहुत ज्यादा स्ट्रेस भी हो सकता है। तनाव और चिंता की वजह से सेहत पर कई तरह के नाकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

कैफीन और निकोटीन

ज्यादा कैफीन का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना गया है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स लिमिट में कैफीन का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं निकोटीन भी सेहत पर नकारात्मक असर डालता है।

हार्मोन इम्बैलेंस

हार्मोन इम्बैलेंस की वजह से भी दिल पर असर पड़ता है। थायराइड की समस्या या मेनोपॉज के दौरान भी दिल की धड़कने असामान्य या अचानक तेज होने लगती हैं।

दिल की बीमारी

heart palpitations cause and symptoms

जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है, उनकी भी धड़कने असामान्य या अचानक तेज हो सकती हैं। यह स्थिति कई बार गंभीर भी हो सकती है, ऐसे में हार्ट पेशेंट को अपना खूब ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर की वजह से बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का खतरा? डॉक्टर से जानें

नींद की कमी

7-8 घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों को भी दिल की धड़कनों का अचानक तेज होना महसूस हो सकता है। नींद की कमी से सिर्फ दिल की धड़कने असामान्य नहीं होती हैं, बल्कि पूरी सेहत पर असर पड़ता है।

पानी के सेवन में कमी

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लंबे समय तक प्यासा रहने की वजह से भी घबराहट, दिल की धड़कनों का तेज होना और चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है।

उत्तेजक पदार्थ

उत्तेजक पदार्थों जैसे एनर्जी ड्रिंक्स या ड्रग्स का सेवन करने की वजह से भी दिल की धड़कने असामान्य या अचानक तेज होने लगती हैं। दिल की धड़कने तेज होने की वजह से खून भी तेजी से नसों में बहने लगता है।

कैसे रखें अपना ध्यान?

एक्सपर्ट के मुताबिक, लाइफस्टाइल में बदलाव करके दिल की धड़कनों के असामान्य होने की समस्या को कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने लाइफस्टाइल चेंजेस के साथ कुछ अन्य टिप्स भी शेयर किए हैं।

  • तनाव और चिंता को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग करने की सलाह दी है।
  • कैफीन और निकोटीन का भी लिमिट में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से सिर्फ दिल से जुड़ी परेशानी नहीं, बल्कि पूरी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करने से भी शरीर तंदुरुस्त रहता है।
  • बैलेंस डाइट और हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। बैलेंस डाइट में आप हरी सब्जियां और ताजे फलों को शामिल कर सकती हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP