Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Rug के रेशों में फंसी धूल को कैसे निकालें? जानें घर पर ड्राई क्लीन करने के आसान तरीके

यदि आपके घर के रग बेकार और गंदे हो रहे हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से इन्हें साफ किया जा सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
Updated:- 2025-11-29, 11:00 IST
rug fiber

रग न केवल हमारे घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि गर्माहट भी प्रदान करते हैं। ऐसे में लोग सर्दियों में इनका इस्तेमाल घर को गर्म रखने के लिए करते हैं। लेकिन यह जल्दी गंदे हो जाते हैं। खासतौर पर उनके रेशों में धूल, मिट्टी आदि जमने लगती है, जिसके कारण एलर्जी पैदा हो जाती है। ऐसे में इन्हें निकाल पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बता दें कि आप महंगे महंगे ड्राई क्लीनिंग पर पैसा खर्च न करके उपायों के माध्यम से समस्या को दूर कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रग को सुंदर और साफ सुथरा रखने के लिए आप कौन से घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

रग से कैसे निकालें धूल-मिट्टी?

बेकिंग सोडा रग को साफ करने में आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में सबसे पहले आप रग को एक सख्त फर्श पर बिछा दें। अब उसमें अच्छी तरीके से वैक्यूम करें। फिर आप रग के ऊपर बेकिंग सोड़ा को छिड़कें। बता दें कि बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक गंध अब्जॉर्बर है जो बदबू को खींच लेता है।  

rug cleanning tips

अब इसे कम से कम 2 से 3 घंटे तक ऐसे ही रखें। फिर उसके बाद जब बेकिंग सोडा बदबू और नमी को सोंख ले तो उसे पूरी तरीके से वैक्यूम क्लीनर से हटा दें। आप देखेंगे कि रग के रेशे ताजा हो गए हैं और पूरी तरीके से गायब हो गए हैं।

बता दें कि रग को अंदर तक साफ करने के लिए ब्रशिंग और बीटिंग तकनीक आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में सबसे पहले आप रग को बाहर की तरफ लेकर जाएं और फर्श पर उल्टा बिछा दें। 

इसे भी पढ़ें -जब आपका बच्चा पब्लिक जगहों पर करे बदतमीजी, तो डांटने की बजाय करें ये 4 काम

अब एक मजबूत झाड़ू के हैंडल का प्रयोग करके धीरे-धीरे मारे इस बीटिंग से रेशों के अंदर फंसी धूल मिट्टी और रेत के कण बाहर निकल आएंगे। उसके बाद आप रग को सीधा करें। अब एक सख्त ब्रिस्टल वाले झाड़ू या ब्रश का उपयोग करके रेशों की दिशा में रग को अच्छी तरीके से ब्रश करें। ऐसा करने से बची हुई रग की गंदगी को भी हटाया जा सकता है।

rug

ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करके भी आप रग के दागों को हटा सकते हैं। ऐसे भी आप दाग वाली जगह पर थोड़ा सा ड्राई शैंपू या कॉर्नस्टार्च छिड़कें। बता दें, ये तेल और चिकनाई को सोंख लेते हैं। अब इसे हल्के हल्के हाथों से दाग पर रगड़ें और 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक कपड़े या वैक्यूम का प्रयोग करके पाउडर को पूरी तरीके से हटा दें। ऐसे में दाग काफी हद तक हल्का हो जाएगा या पूरी तरीके से गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें -Honeymoon पर दूसरे देश में जाने से पहले रख लें ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट, वरना फंस सकती हैं कानून पचड़े में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।