herzindagi
image

नींद की कमी का लिवर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें

नींद की कमी से डाइजेशन, मूड और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर असर होता है। इसकी वजह से लिवर कैसे प्रभावित होता है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-22, 11:45 IST


आजकल अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से नींद से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों के सोने-जागने और खाने-पीने का समय निश्चित नहीं रह गया है। इसके चलते, नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छी और पूरी नींद बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को हेल्दी रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद की कमी से डाइजेशन, मूड और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर असर होता है। इसकी वजह से मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है और नींद की कमी लिवर में गड़बड़ भी पैदा कर सकती है। नींद की कमी लिवर हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।

नींद की कमी का लिवर पर क्या असर होता है? (Can lack of sleep cause liver problems)

What are the side effects of lack of sleep

  • एक्सपर्ट का कहना है कि नींद की कमी, लिवर हेल्थ के खराब होने का कारण बन सकती है। लंबे समय तक नींद पूरी न होने की वजह से, लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।
  • लिवर सिरोसिस यानी की जब लिवर लंबे समय तक बीमार रहने लगता है, सही तरह से खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाता है, तो लिवर टिश्यूज पर निशान हो जाते हैं। इससे लिवर का काम बहुत प्रभावित होता है और धीरे-धीरे लिवर पूरी तरह से डैमेज हो जाता है।
  • नींद की कमी की वजह से यह दिक्कत हो सकती है। इसके कारण, उल्टी, वजन कम होना, थकान, भूख न लगना जैसे लक्षण नजर आते हैं।
  • वहीं, स्लीप एपनिया, लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से लिवर सेल्स को सही से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और लिवर डैमेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

signs that your liver is not functioning properly

  • इसे आप इस तरह से भी समझें कि अगर लिवर सही से काम नहीं कर रहा है, तो आपको नींद नहीं आएगी और रात को नींद बार-बार खुलेगी।
  • जिस समय हम सोते हैं, हमारे लिवर को पूरी तरह खुद को डिटॉक्स करने का टाइम मिलता है। वहीं, अगर आप नींद पूरी नहीं कर रहे हैं, तो लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं।
  • लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए, सही डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और पूरी नींद बहुत जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढे़ं- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

 

नींद की कमी का पूरे शरीर पर असर होता है। इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए, पूरी नींद बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।