आज के वक्त में अगर 10 लोगों को यह पूछा जाए कि क्या वह किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो कम से कम 7-8 लोगों का जवाब हां में ही होगा। बेशक हम में से कोई भी तनाव में नहीं रहना चाहता है लेकिन फिर भी यह हमें घेर ही लेता है। कई बार हमें खुद भी नहीं पता होता है कि तनाव हमें किस तरह से प्रभावित कर रहा है। जब हमारे शरीर में इसकी वजह से बदलाव होने लगते हैं, तब भी हम समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा तनाव की वजह से हो रहा है। तनाव हमारी मेंटल, फिजिकल और सेक्शुअल हेल्थ को प्रभावित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से हमारे शरीर में हार्मोन्स ऊपर-नीचे होने लगते हैं और उसकी वजह से शरीर के लगभग सभी फंक्शन्स पर असर होता है। क्या आप जानती हैं कि शरीर में किन लक्षणों के नजर आने पर आपको समझ लेना चाहिए कि अब तनाव का असर हो रहा है।
चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
अगर आपके शरीर में दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो समझिए होने लगा है तनाव का असर
View this post on Instagram
- अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो इसके पीछे भी तनाव हो सकता है। तनाव की वजह से ओव्युलेशन पर असर होता है और ओव्युलेशन डिले हो सकता है। आपकी साइकिल के सही न होने का कारण तनाव हो सकता है।
- तनाव की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है। इसके कारण मोटापा बढ़ने लगता है। कोर्टिसोल हार्मोन के कारण खासतौर पर पेट और चेहरे की चर्बी बढ़ने लगती है।
- अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो यह भी तनाव की वजह से हो सकता है। एड्रेनल बर्नआउट की वजह से पर्याप्त आराम करने के बाद भी आपको फ्रेशर फील नहीं होता है।
- अगर आपको मूड स्विंग्स और एंग्जायटी फील हो रही है, तो यह भी स्ट्रेस के कारण हो सकता है। स्ट्रेस की वजह से सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन यानी हैप्पी हार्मोन्स के लेवल पर असर होता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ खराब कर सकता है अधिक तनाव
- नींद आने में मुश्किल की वजह भी आपका तनाव हो सकता है। कोर्टिसोल के बढ़ने पर मेलाटोनिन हार्मोन डिस्टर्ब होता है और इसका असर स्लीप क्वालिटी पर होता है।
- स्ट्रेस की वजह से डाइजेशन कमजोर हो जाता है और ब्लोटिंग या आईबीएस की दिक्कत हो सकती है।
- बार-बार मीठा या नमकीन खाने की इच्छा होना या अनहेल्दी फूड क्रेविंग्स भी इस बात का संकेत है कि तनाव आपके शरीर पर असर करने लगा है।
यह भी पढ़ें- रोजाना 10 मिनट करें ये प्राणायाम, तनाव और डिप्रेशन होगा कम
सेहतमंद रहने के लिए, तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। इसे कम करने के लिए आप योग और प्राणायाम की मदद लें। अगर आप बहुत लंबे समय से तनाव में हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों