इन 2 विटामिन्स की कमी से बिस्तर पकड़ सकती हैं आप! कहीं आपके शरीर में तो कम नहीं है इनका लेवल

क्या आपको पता है कि शरीर के सही तरह से फंक्शन के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स का सही होना जरूरी है। कई ऐसे विटामिन्स हैं, जिनका लेवल अगर बहुत ज्यादा कम हो जाए, तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
image

हमारे खान-पान का सीधा संबंध हमारी सेहत से होता है। अगर हमारी डाइट सही नहीं है, तो शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स कमी हो सकती है और इसके कारण हमारी बॉडी के फंक्शन्स पर भी असर होता है। हमारे शरीर के सही तरह से काम करने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स का लेवल सही होना जरूरी है। इनका लेवल अगर बहुत ज्यादा कम हो जाए, तो बिस्तर पकड़ने तक की नौबत आ सकती है। खासकर, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी शरीर को बुरी तरह प्रभावित करती है। इनका क्या काम होता है, इनका लेवल कम होने से क्या होता है और शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

विटामिन-बी12 की कमी से क्या होता है?

vitamin b12 deficiency and sleepiness
विटामिन-बी12 की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है। जब हमारी बॉडी में इसका लेवल कम होने लगता है, तो एनीमिया, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, आंतों की समस्याएं और न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी हो सकती हैं। यह विटामिन डाइजेशन संबंधी दिक्कतों को जन्म दे सकता है और हार्टबीट भी बढ़ने लगती है। इसका लेवल बहुत अधिक कम होने पर सेहत को संभालना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है।

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

  • लगातार थकावट और कमजोरी
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • चक्कर आना
  • भूलने की समस्या या एकाग्रता में कमी
  • सांस फूलना
  • मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन
  • त्वचा का पीला होना

यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

विटामिन-डी की कमी से क्या होता है?

vitamin d for sugar level
विटामिन-डी की कमी, हड्डियों और दिल को प्रभावित करती है। इससे पीरियड्स और डायबिटीज पर भी असर होता है। इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बालों का झड़ना, हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा, डिप्रेशन और नींद न आने जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसका लेवल बहुत ज्यादा कम होने से शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं।

विटामिन-डी की कमी के लक्षण

  • पीठ, जोड़ों और हड्डियों में दर्द
  • बार-बार सर्दी-जुकाम या इंफेक्शन
  • नींद की कमी और चिड़चिड़ापन
  • बाल झड़ना
  • मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी
  • थकान और एनर्जी में कमी

यह भी पढ़ें- जरा रुकिए! विटामिन-बी12 की कमी से शरीर हो रहा है जर्जर, तो इन 2 जादुई पत्तों को बनाएं डाइट का हिस्सा... कुछ हफ्तों में बढ़ जाएगा लेवल

एक्सपर्ट का कहना है कि हेल्दी रहने के लिए, शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स का लेवल सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP