क्या आप भूख ना लगने की समस्या से परेशान हैं? क्या आप ठीक ढंग से खाना ना खाने के कारण अंडरवेट हैं? क्या भूख और वजन की कमी के चलते आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? क्या आप तरह-तरह की भूख बढ़ाने की दवाइयों का सेवन करके थक चुकी हैं? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां हैं तो अब वक्त आ गया है कि आप खुद को भीतर से हेल्दी बनाएं। जिससे आपकी भूख नेचुरली बढ़ जाए और आप खुद को अधिक हेल्दी बना पाएं।
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग अपनी भूख बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवा का सेवन करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो योगाभ्यास के जरिए भी अपनी इस समस्या का हल ढूंढ सकती है। वास्तव में भूख ना लगना पेट से जुड़ी परेशानी के कारण होता है। लेकिन जब आप योगाभ्यास करती हैं तो इससे उस समस्या का हल नेचुरल तरीके से मिल जाता है। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रही हैं, जिनके अभ्यास से भूख को नेचुरली बढ़ाया जा सकता है-
वज्रासन
भूख बढ़ाने के लिए वज्रासन को एक बेहद ही कारगर आसन माना गया है। इस आसन को आप कभी भी और कहीं पर भी कर सकती हैं। (भूख बढ़ाने के तरीके)
- वज्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप घुटनों के बल बैठ जाएं।
- इस अवस्था में पैरों के बीच गैप नहीं होना चाहिए। आपके दोनों पैरों के अंगुठों एक साथ मिले हुए होने चाहिए।
- घुटनों को मोड़ने के बाद आप कुछ इस पोजिशन में बैठें कि आपके हिप्स एडि़यों पर टिक जाएं।
- अब आप अपनी कमर को सीधा रखें और हथेलियां को घुटनों पर रख दें। आपके घुटने भी मिले हुए होने चाहिए।
- अब आप सामान्य रूप से सांस लें और ध्यान अपनी सांसों पर रखें।
- कुछ देर इसी अवस्था में रूकें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।

इसे जरूर पढ़ें- जानिए किस टाइम योगा करने से मिलता है मैक्सिमम बेनिफिट
भुजंगासन
आमतौर पर, भूख ना लगने की समस्या के पीछे मुख्य वजह पेट की गड़बड़ी होती है। ऐसे में अगर भुजंगासन का अभ्यास किया जाता है तो इससे बहुत अधिक फायदा मिलता है। भुजंगासन को पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।
- भुजंगासन का अभ्यास करने के लिए मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और रिलैक्स करें।
- आपके दोनों हाथ साइड में होने चाहिए और पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
- अब आप दोनों हाथों पर प्रेशर देते हुए अपने शरीर के अगले हिस्से को उठाएं।
- इस अवस्था में आप आसमान की ओर देखने का प्रयास करें व सांसों का क्रम सामान्य बनाए रखें।
- कुछ देर के लिए आप इसी अवस्था में रूकें और फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
- आप यथाशक्ति इस आसन का अभ्यास कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हर उम्र की महिलाओं को खूबसूरत बनाते हैं ये योग, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
Recommended Video
धनुरासन
धनुरासन को बो पोज भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर एक धनुष की भांति तन जाता है। यह आसन वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसके साथ-साथ यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर भूख ना लगने की समस्या को भी दूर करता है। (कमजोर दिमाग के लिए योग)
- धनुरासन का अभ्यास करने के लिए मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
- अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
- अब आप अपने घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ने का प्रयास करें।
- इस दौरान आप अपनी एड़ियों को अपने हाथों से पकड़ें और अपनी छाती व पैरों को ऊपर उठाएं।
- इस दौरान आपको अपनी बाजुओं व थाइज पर एक खिंचाव सा महसूस होगा।
- कुछ देर आप इसी अवस्था में रूकें और फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
- तो अब आप भी इन आसनों का अभ्यास करें और अपनी भूख ना लगने की समस्या को दूर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।