Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:07 AM IST

गर्मियों में शरीर को ठंडा और दिमाग को शांत कर सकते हैं ये योगासन

हर गुजरता दिन पारा बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी का असर शरीर और दिमाग दोनों पर होता है। ऐसे में आप इन दो योगासनों की मदद से खुद को ठंडा रख सकते हैं।
Updated:- 2025-04-19, 15:16 IST
image

धूप की तपिश से हर व्यक्ति का हाल बेहाल है। गर्म हवाएं न सिर्फ बाहर से शरीर को गर्म कर रही है,बल्कि अंदर भी झुलसा रही है। इसके चलते मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। विचारों की गर्मी से भी इंसान परेशान हैं। अगर आप भी गर्मी में अजीब सी बेचैनी महसूस करते हैं, तो आप कुछ योगासन करके शरीर और दिमाग को ठंडक दे सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो गर्मियों में आपके शरीर और मन को ठंडक का एहसास करा सकते हैं।

बद्धकोणासन कैसे करें ?

बद्धकोणासन

  • सबसे पहले मैट बिछाकर बैठ जाएं।
  • पैरों को एकदम सीधा रखें और रिलैक्स हो जाएं।
  • इस योग को करने के लिए आप दंडासन मुद्रा में भी बैठ सकती हैं।
  • दोनों घुटनों को मोड़ते हुए अपने दोनों पैरों के तलवे को एक साथ मिलाएं
  • अब अपनी एड़ी को एक दूसरे के करीब लाएं और दोनों हथेलिय़ों से पैर को पकड़ लें।
  • अब तितली के जैसे दोनों घुटनों को एक साथ ऊपर की ओर ले जाएं और फिर नीचें लाएं।
  • यह प्रक्रिया आप अपनी क्षमता अनुसार करें।

यह आसन सीधे तौर पर ठंडक नहीं देता है,लेकिन ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से दिमाग के तनाव में राहत मिलती है। इस आसन को करने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित कर सकता है,जिससे दिल की गति धीमी होती है और मन शांत होता है।

यह भी देखें- रोजाना मेडिटेशन करने से ब्रेन में धीरे-धीरे दिखते हैं ये 4 बदलाव

शवासन कैसे करें?

SAVASAHN

  • मैट पर पीठ के बल आराम से लेट जाएं।
  • आंखे बंद करके दोनों टांगो को अलग अलग करें।
  • शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स रखें।
  • ध्यान रखें कि आपके पैरों के दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके हों।
  • हाथ शरीर के साथ हो लेकिन थोड़ी दूरी पर रखें।
  • हथेलियों को खुला और ऊपर की ओर रखें।
  • धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से की ओर ध्यान दें और सांस की गति को धीमी रखें।
  • इस योग के दौरान सांस पर फोकस रखें।
  • 10 से 12 मिनट में शरीर पूरी तरह से रिलैक्स करें।
  • धीरे-धीरे सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं और आंखे खोल लें।

 

इसमें मांसपेशियों को ढीला छोड़ दिया जाता है। मांसपेशियों में जमा तनाव कम होता है। इससए गर्मी का उत्पादन घटता है, जिससे ठंडक मिलती है। इससे मन शांत होता है, स्ट्रेस दूर होता है, तो शरीर को अपने आप ठंडक मिलती है।ऑक्सीजन का प्रवाह होने पर शरीर में ठंडक आती है

यह भी देखें- ये छोटी-छोटी चीजें मेडिटेशन को सफल बनाने में करेंगी आपकी मदद, जानिए कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।