मां बनने का सोच रहीं हैं? तो प्रेग्नेंसी से पहले करें ये एक्सरसाइज, हेल्दी कंसीव में मिलेगी मदद

मां बनने का सपना हर महिला का हाेता है। प्रेग्नेंसी हर कपल के लिए बहुत खास होता है। इस फैसले से न केवल आपको खुशी मिलती है, बल्कि पूरा परिवार खुशियों से भर जाता है। इससे कई जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। गर्भावस्था के दौरान आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मूड स्विंग्स से लेकर मोटापा तक, आपके शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।
इसके लिए जरूरी है कि अगर आप प्रेग्नेंसी के बारे में सोच रहीं हैं तो आप शारीरिक रूप से फिट हों। दरअसल, शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करना जरूरी है। अगर शरीर फिट और मजबूत नहीं होगा, तो गर्भावस्था के दौरान कमर दर्द, पैरों में दर्द और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। Yoga Grandmaster और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूनम यादव ने कुछ एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी हैं, जिससे आप खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार कर सकती हैं। साथ ही आप हेल्दी तरीके से कंसीव कर पाएंगी। आइए जानते हैं-
पैरों का मजबूत होना जरूरी
पैर और जांघों की मांसपेशियां प्रेग्नेंसी और डिलीवरी दोनों समय बड़ी जिम्मेदारी निभाती हैं। ये बढ़ते वजन को संभालती हैं और डिलीवरी के बाद बच्चे को उठाने-झुकाने में भी मदद करती हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए आप स्क्वैट्स, ब्रिज और डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे पैरों और हिप्स को मजबूत किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाली ब्लीडिंग कब नॉर्मल और कब खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें
कार्डियो करें
चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना या डांस करना, आपको फिजिकली फिट रखने में मदद करता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान खून की मात्रा बढ़ती है, हार्ट रेट तेज होता है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में कार्डियो दिल और शरीर दोनों को मजबूत बनाता है।
पेल्विक फ्लोर मसल्स को बनाएं मजबूत
प्रेग्नेंसी के दौरान पेल्विक फ्लोर (कमर के नीचे वाली हिस्से की मांसपेशियां) पर दबाव बढ़ता है। ये हिस्से कमजाेर होंगे तो यूरिन लीक होना या दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे मजबूत करने के लिए केगल्स, हील स्लाइड्स, हैप्पी बेबी पोज, लंजेस और स्क्वैट्स करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका शरीर प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होगा।
कोर मसल्स को बनाएं मजबूत
प्रेग्नेंसी में पेट और गर्भाशय तेजी से बढ़ते हैं, जिसे संभालने के लिए कोर मसल्स (पेट और कमर के आसपास की मांसपेशियां) का मजबूत होना जरूरी है। इसे मजबूत करने के लिए आप प्लैंक, साइड प्लैंक, योगा, ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसे करने से आपको कमर दर्द से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? पहले डॉक्टर से पूछें ये 5 जरूरी सवाल, आराम से बीतेंगे 9 महीने
इन छोटी-छोटी तैयारियों से आपका शरीर प्रेग्नेंसी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होगा और सफर काफी आसान और आरामदायक लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।