खुद को स्वस्थ रखने के लिए हम सभी कई तरीकों को अपनाते हैं। इनमें योगाभ्यास करना काफी अच्छा माना जाता है। योगाभ्यास को बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक, हर कोई बिना किसी परेशानी के कर सकता है। योग आपको वजन कम करने या फिर शरीर को अधिक फ्लेक्सिबल बनाने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि इसके जरिए आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। यह कई तरह की गंभीर बीमारियों को ठीक करने में भी मददगार है।
शायद यही कारण है कि आज पूरी दुनिया में लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं और नियमित रूप से योगाभ्यास करने लगे हैं। हो सकता है कि आपने भी स्वस्थ रहने के लिए योग का रास्ता अपनाया हो। लेकिन नियमित रूप से योगाभ्यास करने के बाद भी अगर आपको रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसकी चर्चा आज इस लेख में हम आपके साथ कर रहे हैं-
गलत तरीके से योगाभ्यास करना
अगर आप चाहते हैं कि आपको योगासनों से पूरा लाभ मिले, तो इसके लिए आपकी तकनीक भी सही होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। आपकी योग मुद्रा से लेकर श्वास लेने का तरीका भी सही होना चाहिए। जब आप शरीर के अंगों पर बेवजह अतिरिक्त दबाव देते हैं या फिर गलत तरीके से योगासन करते हैं तो आपको कोई लाभ नहीं मिल पाता है।ॉ
इसे जरूर पढ़ें - ओवरथिंकिंग दूर करने के लिए करें ये मुद्रा, कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा
आहार पर ध्यान ना देना
सिर्फ योगाभ्यास करने से ही किसी व्यक्ति को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकता है। अगर आप अपने आहार या खान-पान का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे योगाभ्यास के प्रभाव बेहद ही सीमित हो जाते हैं। इसलिए, नियमित रूप से योगाभ्यास करने के साथ-साथ आप पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार अवश्य लें।
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या
हर व्यक्ति अलग होता है और इसलिए उसे कुछ अलग तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप दूसरों की देखा-देखी योगाभ्यास करते हैं तो यह हो सकता है कि आपको कोई लाभ ना मिले। आपको शायद यह पता ना हो, लेकिन एक ही आसन को कई अलग-अलग वैरिएशन के साथ किया जा सकता है। इसलिए, आप हमेशा अपनी स्वास्थ्य समस्या को ध्यान में रखकर ही योगाभ्यास करें।
इसे जरूर पढ़ें - फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन
पर्याप्त नींद ना लेना
यूं तो योगाभ्यास करने से व्यक्ति का तन व मन शांत होता है और उसे अच्छी नींद आती है। लेकिन अगर आप खुद को अक्सर तनावग्रस्त महसूस करते हैं और काम के चक्कर में पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे भी आपको योगाभ्यास से अपेक्षिकत परिणाम नहीं मिल पाते हैं। नींद की कमी के कारण आपके शरीर और मन को वह आराम नहीं मिल पाता है और इससे आपके रिजल्ट भी प्रभावित होते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit : freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों