स्वास्थ्य हमारे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण का कुल योग है। अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए, हमें स्वयं की देखभाल करने की आवश्यकता होती है। जब इन सभी तत्वों को ध्यान में रखा जाता है, तब हम संपूर्ण कल्याण के बारे में बात कर सकते हैं।
योग एक पारंपरिक और पवित्र विज्ञान है, जो हमारे संपूर्ण अस्तित्व का ख्याल रखता है। शारीरिक फिटनेस और गतिविधियां हमें सतर्क और चुस्त रखने में मदद करती हैं। यदि हम दिन भर एनर्जी को बनाए रखते हैं, तो निस्संदेह हम खुशी बिखेरेंगे और दिन बिना किसी कठिनाई के गुजरेंगे।
योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। योगासन हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनने में मदद करते हैं, जबकि प्राणायाम और ध्यान हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और मंत्र जप, हमारे आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डालता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे हर उम्र के लोगों द्वारा किया जा सकता है। इसे आप आसानी से घर पर ही बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं। इनके बारे में हमें अक्षर योग संस्थान के संस्थापक हिमालयन सिद्धा अक्षर बता रहे हैं।
हिमालयन सिद्धा अक्षर का कहना है, ''योग की सुंदरता यह है कि फायदे पाने के लिए आपको योगी या योगिनी होने की आवश्यकता नहीं है। चाहे आप युवा हों या बूढ़े, अधिक वजन वाले हों या फिट हों, योग में मन को शांत करने और शरीर को मजबूत बनाने की शक्ति है।''
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:योग से बढ़ती उम्र में भी जवां दिख सकती हैं आप, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
इसे जरूर पढ़ें:योग शुरू करने के आसान तरीके
सूक्ष्म व्यायाम से शुरुआत करें। इनमें गर्दन, बाहों, कलाई, कूल्हों और टखनों को धीरे-धीरे घुमाकर जोड़ों को गर्म करना शामिल है। मसल्स को खींचते और हिलाते हुए जल्दी से चलें। यह हमें अभ्यास संबंधी चोटों से बचाएगा और हमारे शरीर को अभ्यास के लिए तैयार करेगा। चक्रासन, धनुरासन और हिमालयासन जैसे आसनों को अभ्यास में जोड़ा जा सकता है।
आप भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए इन योगासनों को कर सकते हैं। अगर आप भी हेल्थ से जुड़ी किसी समस्या के लिए योगासन के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।