वर्कआउट करते हुए हम सभी कई अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज को परफॉर्म करते हैं। इन्हीं में से एक है क्रंचेस। इसे कोर के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। अपने बैली फैट को कम करने के लिए अक्सर लोग क्रंचेस करते हैं। क्रंचेस में भी आप कई तरह की वैरिएशन कर सकते हैं। मसलन, आप बाइसिकल क्रंचेस कर सकते हैं। इसे करने से आपकी कोर की सभी मसल्स एक बार में ही ट्रेन होती है।
बाइसिकल क्रंचेस करते हुए आपकी पोजिशन बाइसिकल की तरह हो जाती है। जिस तरह आप साइकिल में पैडल मारते हैं, ठीक उसी तरह बाइसिकल क्रंचेस किए जाते हैं। इसे आप घर पर या जिम में, कहीं पर भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं, क्योंकि आपको किसी भी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है।
हालांकि, जब आप बाइसिकल क्रंचेस करते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है, जिसके बारे में आज आपको ब्लॉसम योगा के फाउंडर, योगविशेषज्ञ और फिटनेस एक्सपर्ट जितेन्द्र कौशिक बता रहे हैं-
सही हो पोजिशन
जब आप बाइसिकल क्रंचेस कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी बॉडी पोजिशन पर ध्यान देना चाहिए। कई बार लोग इसे करते हुए अपनी गर्दन पर अधिक जोर देते हैं, जिससे उन्हें बाद में परेशानी होती है। इसके लिए सबसे पहले मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को फर्श से ऊपर उठाएं। अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें, लेकिन इस दौरान अपनी गर्दन पर बहुत अधिक दबाव ना दें। इसके अलावा, जब आप बाइसिकल क्रंचेस करना शुरू करें तो शुरुआत हमेशा मध्यम गति से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे ही अपनी स्पीड बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद थुलथुले पेट को टोन करेगी यह एक्सरसाइज, रोजाना 10 मिनट करें
कोर को करें शामिल
अक्सर लोग बाइसिकल क्रंचेस करते हुए अपनी गर्दन या कूल्हे पर अधिक जोर देते हैं। जबकि आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इस दौरान अपने कोर को शामिल करें और पेट की मसल्स का इस्तेमाल करें। हमेशा बाइसिकल क्रंचेस करते हुए अपनी चिन को थोड़ा ऊपर उठाएं और छत की ओर देखें। गर्दन में खिंचाव से बचने के लिए अपनी चिन को अपनी छाती से लगाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- पूरी बॉडी होगी एक साथ स्लिम, कहीं भी और कभी भी करें ये एक्सरसाइज
सही हो ब्रीदिंग
बाइसिकल क्रंचेस करते हुए आपको अपनी ब्रीदिंग का भी ख्याल रखना चाहिए। अक्सर देखने में आता है कि अक्सर इस दौरान पेट पर अधिक जोर पड़ता है तो लो अपनी सांस रोक लेते हैं। हालांकि, ऐसा करने से मसल्स में ऑक्सीजन फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है, जिससे आपको ऐंठन या दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए, जब आप क्रंच करना शुरू करें तो सांस लें और फिर वापिस आते हुए सांस छोड़ें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों