शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस रुटीन के लिए जानी जाती हैं। वह एक्टिव रूप से योग का अभ्यास करती हैं और अक्सर महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए इंस्पायर करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर हेल्दी व्यंजनों को शेयर करती है और अपने फिटनेस ऐप के माध्यम से, वह अपने फैन्स को सिखाती है कि एक टोंड बॉडी कैसे प्राप्त करें।
यदि आप होम वर्कआउट प्रेरणा की तलाश में हैं, तो शिल्पा शेट्टी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए रूटीन पर एक नजर डालें। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ होम एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो हर कोई फिट और स्वस्थ रहने के लिए कर सकता है। इनका अभ्यास शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रहने के लिए करती हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए इन दोनों योग एक्सरसाइज को भी करती हैं। यह कॉम्बिनेशन बैलेंस, हिप फ्लेक्सर्स और लचीलेपन में सुधार करने में मदद करता है। यह पैरों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह 45 की उम्र में 30 का दिखना है तो करें ये 3 योग
View this post on Instagram
सूर्य नमस्कार उन कुछ व्यायामों में से एक है जो कोई भी अपने घर में आसानी से कर सकता है। यह कोर और कंधे की ताकत में सुधार करता है और वर्कआउट से पहले शरीर को गर्म करने और स्ट्रेच के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए इस एक्सरसाइज को करती हैं। उन्होंने इस एक्सरसाइज को खाली बस में किया था।
View this post on Instagram
यह एक कोर-मजबूत करने वाला वर्कआउट रुटीन है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह जांघों, कंधों और बाजुओं की मसल्स को मजबूत करता है।
View this post on Instagram
अगर कोई स्क्वाट के साथ वर्कआउट सेशन को इंस्पायर करने और उसका आनंद लेने का मजेदार तरीका जानता है तो वह शिल्पा शेट्टी हैं। हाथों और पैरों के समन्वय के साथ बैठने से शरीर में एनर्जी लेवल में सुधार होता है और पैरों को टोंड प्राप्त करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह 45 की उम्र में भी 30 जैसी फिटनेस और ग्लो चाहती हैं तो ये 6 योग करें
अगर आप भी बढ़ती उम्र में शिल्पा की तरह जवां और फिट दिखना चाहती हैं तो इन एक्सरसाइज को घर पर जरूर करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Article & Image Credit: Instagram/ShilpaShetty
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।