By Kirti Jiturekha22 Oct 2018, 19:42 IST
सूर्य नमस्कार का अर्थ है सूरज को अर्पन या नमस्कार करना। इसे करने से शरीर की तमाम समस्याओं को दूर किया जा सकता है लेकिन अगर ये सही तरीके से किया जाए। सूर्य नमस्कार से रोजाना दिन की शुरूआत करने पर आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।
सूर्य नमस्कार करते समय सूरज की किरणों का सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ने से आपके कई रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सभी योगासनों से सर्वश्रेष्ठ माना गया सूर्य नमस्कार करने से शरीर को उचित मात्रा में विटामिन डी मिलता है जिससे कि आप मानसिक तनाव और मोटापा जैसी समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि रोज 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई आसन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आप कई बीमारियों को दूर रह सकती हैं। डॉक्टरों का भी यह मानना है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दिन भर में किसी भी प्रकार की कसरत ना की जाए और वह केवल सूर्य नमस्कार को विधिपूर्वक कर ले तो उसे सभी कसरतों का फल मिल जाता है।
इस वीडियो को देख जानिए आपको कैसे करना चाहिए सूर्य नमस्कार।