Yoga Mistakes to Avoid for Kids: बच्चों से योग करवाते समय ना करें ये गलतियां

हेल्दी रहने के लिए बच्चों का योग करना भी जरूरी है। लेकिन बच्चों से योग करवाते समय आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए। 

The  Common Mistakes to Avoid When Finding a Kids Yoga

योग आपके तन और मन दोनों को ही स्वस्थ रखने में मददगार है। चाहे बच्चे हों या फिर बड़े, हर किसी को नियमित रूप से योगासन करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर, बच्चे अपने पैरेंट्स को देखकर उनके साथ ही योगाभ्यास करते हैं। यकीनन ऐसा करना काफी अच्छा विचार है। लेकिन कई बार बच्चे गलत तरीके से योग करते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान होता है।

इसमें गलती बच्चों की नहीं, बल्कि पैरेंट्स की होती है। चूंकि बच्चे अपने पैरेंट को देखकर सीखते हैं, ऐसे में उनकी गलती का असर बच्चों पर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको बच्चों से योग करवाते समय करने से बचना चाहिए-

इसे बहुत अधिक सीरियस बनाना

mistakes while getting kids to do yoga

यह सच है कि योग सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी है। लेकिन इसे बच्चे के लिए बहुत अधिक सीरियस बनाना आपकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि बच्चे स्वभाव से बहुत अधिक चंचल होते हैं।

ऐसे में जब आप योगा सेशन को सीरियस बनाते हैं तो बच्चों की रुचि इसमें कम हो सकती है। हो सकता है कि वे योग से भागने लगें। इसे योगा सेशन को थोड़ा लाइट बनाएं और इसे बच्चों के लिए एक फन एक्टिविटी के रूप में भी रखें।

वार्मअप और कूल डाउन को स्किप करना

kids yoga

कई बार हम इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन बड़ों की ही तरह बच्चों को भी वार्मअप और कूल डाउन करवाना बेहद जरूरी होता है। कई बार हम सीधे ही बच्चों के साथ योगा सेशन शुरू कर देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा ना करने से बच्चे को इंजरी हो सकती है या फिर मसल्स में खिंचाव भी हो सकता है।

शुरुआत में हार्ड पोश्चर की प्रैक्टिस

kids yoga mistakes

बड़ों की तरह ही बच्चों के लिए भी शुरुआत में योगा सेशन थोड़ा आसान होना चाहिए। कोशिश करें कि आप उनके योगा सेशन के दौरान उन्हें ऐसे योगासनों का अभ्यास करें, जो आसान हों और बच्चे उन्हें आसानी से कर सकें। शुरुआत में मुश्किल पोश्चर की प्रैक्टिस करवाने से उन्हें समस्या हो सकती है। यह भी संभव है कि वे खुद को चोटिल कर लें। (बच्चों को जरूर सिखाएं ये पांच बातें)

उम्र के अनुसार योग न करवाना

yoga for kids

हर बच्चे की उम्र अलग होती है और इसलिए योगाभ्यास करते हुए बच्चे की उम्र का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार हम इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं और ऐसे में बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, भले ही आप बच्चों को अकेले या फिर ग्रुप में योगा प्रैक्टिस करवाएं, योगासन उनकी उम्र के अनुसार ही होने चाहिए। अगर कोई टफ पोश्चर बच्चों को करवाते हैं तो उनके वैरिएशन ट्राई करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-Yoga Day: योग से बढ़ती उम्र में भी फिट दिख सकते हैं आप, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें

योगा सेशन को बहुत लम्बा रखना

आमतौर पर, व्यस्क अपने योगा सेशन को थोड़ा लम्बा रखना पसंद करते हैं, जिससे वे अपनी पूरी बॉडी की हेल्थ का ख्याल रख सकें। लेकिन बच्चों के साथ आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। वे एक जगह पर बहुत देर तक नहीं बैठ सकते हैं। बहुत लंबा योगा सेशन बेचैनी और बोरियत पैदा कर सकता है। इसलिए, ध्यान रखें कि सेशन छोटा हो, जिससे वे उसे एन्जॉय कर सकें।

इसे ज़रूर पढ़ें-फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन

तो अब आप भी बच्चों को योगा करवाते हुए इन गलतियों से बचें, जिससे वे बेहतर तरीके से योग कर पाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP