डायबिटीज के पेशेंट रोज करें मंडूकासन, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

मंडूकासन को जीवनशैली में शामिल करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। एक्सपर्ट से जानते हैं इसे करने का तरीका क्या है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-21, 11:21 IST
Does mandukasana reduce diabetes

Mandukasana: डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। वैसे तो डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कई सारे घरेलू उपाय प्रचलित हैं लेकिन आज हम आपको इसे काबू करने का बहुत ही कारगर तरीका बता रहे हैं। योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहतगी के मुताबिक योग हर बीमारी का इलाज है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट मंडूकासन को जीवनशैली में शामिल करने की सलाह देती है। यह डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है। मंडूकासन यानी की मेंढक वाला आसन। इस आसन को करते वक्त व्यक्ति बिल्कुल मेंढक जैसा दिखाई देता है। जानते हैं इसके फायदे और इसे करे का तरीका

कैसे करें मंडूकासन (Does mandukasana reduce diabetes)

mandukasana reduce diabetes

  • सबसे पहले आप शांत वातावरण में मैट बिछा कर वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब आप गहरी सांस लें।
  • अपनी दोनों हाथों की मुट्ठी बांधें और इसे अपने नाभि के पास लेकर जाएं।
  • मुट्ठी को नाभि और जांघ के पास ऐसे रखें कि उंगलियां आपके पेट की तरफ हो
  • सांस छोड़ते हुए आगे की ओर शरीर को झुकाए।
  • अपनी छाती को जांघों पर टिकाएं।
  • झुकते वक्त नाभि पर ज्यादा दबाव ना बनाएं।
  • इस मुद्रा में सांस रोकें और सिर और गर्दन उठाए रखें और मेंढक की तरह देखें।
  • अब सांस लेते हुए वापस ऊपर की ओर आएं और आराम करें।
  • ऐसा आप अपनी क्षमता के अनुसार चार से पांच बार कर सकते हैं।

मंडूकासन के फायदे जानिए (What Asana is useful for diabetes)

मंडूकासन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है।ये पैनक्रियाज की कार्यक्षमता में सुधार करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करने पेट की चर्बी भी बर्न होती है और आपको स्लिम और ट्रिम बनाता है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

  • प्रेग्नेंसी और पीरियड्स के दौरान करने से बचें
  • बैक पेन,स्पाइनल कॉर्ड और हर्निया जैसी समस्या में करने से बचें
  • कंधों, कोहनियों और घुटनों में दर्द होने पर यह आसान करना सही नहीं है।
  • अगर आपके कूल्हे के जोड़ में कोई विकार है तो इसे न आज़माएं

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों को क्यों रहता है हार्ट अटैक का खतरा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP