herzindagi
yami gautam fitness secret

स्लिम एंड ट्रिम फिगर की मालकिन हैं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम, ये है फिटनेस का राज

यामी गौतम इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शादी के बाद भी उन्होंनें काफी बेहतरीन तरीके से खुद को मेंटेन किया है। जानते हैं उनकी फिटनेस का राज।
Editorial
Updated:- 2023-11-26, 19:34 IST

Yami Gautam Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा में से एक है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। बता दें कि यामी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी कलाकार के रूप में किया था और आज वो इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2010 में यामी ने विक्की डोनर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यामी की एक्टिंग को तो सराहा ही जाता है लेकिन इससे ज्यादा वह इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। अभिनेत्री 28 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। आइए जानते हैं आखिर यामी अपने फिगर और खूबसूरती को मेंटेन के लिए क्या करती हैं।

क्या है अभिनेत्री यामी गौतम के फिटनेस का राज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी के मुताबिक फिटनेस और खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए खुद को एक्टिव रखना जरूरी होता है। योग और एक्सरसाइज ही यामी के फिटनेस का सीक्रेट है। वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देती रहती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज (कार्डियो आसानी से करने के टिप्स), वेट लिफ्टिंग और साइकलिंग उनके फेवरेट एक्सरसाइज में शामिल हैं। वेट लिफ्टिंग के जरिए वो मसल्स को स्ट्रांग और टोंड करती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इसके अलावा यामी पिलेट्स भी करती हैं। वह फंक्शनल ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग भी करती हैं। पोल डांस के जरिए वो कोर स्ट्रेंथ बढ़ाती हैं।

इन सबके अलावा उन्हें योग करना बहुत पसंद है। इससे उन्हें मेंटल स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी आती है। यामी का मानना है कि योग करने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। यामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें वो योग के अलग अलग पोज में नजर आ रही हैं। यामी चक्रासन करती हुई नजर आ रही हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यह विडियो भी देखें

चक्रासन के फायदे क्या है

  • शरीर लचीला होता है
  • रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है
  • हिप फ्लेक्सर और कोर मसल्स स्ट्रेच होती है
  • हाथ, पैर, रीढ़ की हड्डी और पेट के मसल्स मजबूत होती है
  • एनर्जी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें-बाइसेप्स वर्कआउट करते हुए इन चार टिप्स को जरूर करें फॉलो

धनुरासन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

एक अन्य तस्वीर में यामी धनुरासन करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि रोज नियमित रूप से धनुरासन करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे पेट की चर्बी कम होती है।पीठ को अच्छा स्ट्रेच मिलेत है। इससे स्पाइनल स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। तनाव और चिंता से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें-लड़कियों को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज, घट जाएगी पेट की चर्बी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।