कब्ज की दिक्कत आजकल लोगों में काफी आम हो गई है।हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह पेट का ठीक से साफ होना बहुत जरूरी है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट ठीक से साफ न होने के कारण, अपच और बदहजमी भी हो सकती है। डाइट और लाइफस्टाइल के सही न होने के कारण कब्ज की दिक्कत होने लगती हैं। इसे कम करने के लिए, डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। योग और एक्ससाइज की मदद से कब्ज दूर हो सकती है। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
मलासन![malasana for constipation]()
- पेट से जुड़ी गड़बड़ियों को दूर करने में यह आसन बहुत फायदेमंद है।
- सबसे पहले आप सीधी खड़ी हो जाएं।
- आपको दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखना है।
- स्क्वाट की पोजिशन में आ जाएं।
- अब घुटनों को मोड़ें।
- हिप्स की जमीन पर ले जाएं।
- ऐसा करते हुए आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।
- आप दोनों हथेलियों से प्रणाम की पोजिशन में आ जाएं।
- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
- इससे कब्ज दूर होगी और पेट आसानी से साफ होगा।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
बद्ध कोणासन
- सबसे पहले घुटनों को मोड़कर सुखासन में बैठ जाएं।
- आपके दोनों तलवे एक-दूसरे से छूने चाहिए।
- आपको अपनी दोनों एड़ियों को अंदर की तरफ ले जाना है।
- अपने हाथों से दोनों पैरों के तलवों को पकड़ना है।
- इस दौरान आपको अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखना है।
- सांस अंदर की तरफ लें।
- अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
- सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर करें और सांस लेते हुए घुटनों को नीचे लेकर आएं।
- इसे धीरे-धीरे करते रहें।
- कुछ देर करने के बाद आप स्पीड बढ़ा सकती हैं।
- इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
- यह डाइजेशन में सुधार करता है, कब्ज दूर करता है, बेली फैट कम करता है।
यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम
कब्ज को दूर करने के लिए इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों