herzindagi
What is the best time of day to do yoga

क्या शाम को योगासन करना सही है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अक्सर लोग योग करने के लिए, सुबह का वक्त सही नहीं मानते हैं। लेकिन, क्या शाम को योगासन करने से, इससे सेहत को लाभ नहीं मिलता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-13, 17:04 IST

सेहतमंद रहने के लिए योग करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। योग से शरीर को ताजगी मिलती है, वजन कम होता है, डाइजेशन मजबूत होता है, चेहरे पर निखार आता है और बीमारियों से बचाव होता है। योगासन करने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। वैसे तो सुबह के वक्त योगासन और एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और योगासन को मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई बार लोगों के पास सुबह के वक्त समय का अभाव होता है या आलस के कारण, सुबह योग नहीं कर पाते हैं और शाम के वक्त योग को रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन, क्या इससे सेहत को फायदा मिलता है या शाम के वक्त, योगासन करना सही नहीं है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योग एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। 

क्या शाम के वक्त योगासन करना सही है? ( What is the best time of day to do yoga)

benefits of yoga in evening

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या शाम के वक्त योगासन करना सही है या नहीं, तो शाम के वक्त योग करना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • आपको योगासन सुबह करना है या शाम में, यह आपको रूटीन और मर्जी पर निर्भर करता है।
  • सुबह के वक्त योग करने से जहां लोगों को शरीर में ताजगी और एनर्जी महसूस होती है। वहीं, शाम के वक्त योग करने से हम खुद को स्ट्रेस-फ्री कर पाते हैं। ऐसे में दोनों ही समय योग करना फायदेमंद होता है।
  • शाम को योग करने में कोई बुराई नहीं है, बल्कि, कई बार यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि शाम को आपको कोई हड़बड़ी नहीं होती है।
  • दिनभर बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर स्ट्रेस बढ़ जाता है। ऐसे में शाम को कुछ योगासन कर आप बॉडी को रिलैक्स कर सकते हैं।yoga for weight loss and energy
  • शाम को योगासन करने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपने कम से 4 घंटे पहले कुछ खाया न हो। अगर आप शाम को स्नैक्स खाने के बाद योगासन करेंगी, तो इससे नुकसान हो सकता है।
  • शाम के समय योग करने से दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
  • इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, शरीर को अच्छा स्ट्रेच मिलता है और थकान भी दूर होती है। 
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ योगासनों का अभ्यास सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बारे में आपको एक बार किसी योग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोज करें यह प्राणायाम

सेहतमंद रहने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, योग को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।