Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोज करें यह प्राणायाम

गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने के कारण कई सारी परेशानी होती है, ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इस प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
Updated:- 2024-06-11, 16:17 IST
pranayama to cool down body in summer

भीषण गर्मी के कारण आपके शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। इसके कारण डिहाइड्रेशन और लू की समस्या हो जाती है।जिससे हर वक्त थकान, आलस, बेचैनी और घबराहट बनी रहती है। वहीं पेट में भी गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ साथ आप कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके शरीर को ठंडा रख सकते हैं। House of Beauty की फाउंडर   Vibhuti Arora ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्मियों से बचने के लिए एक खास प्राणायाम शेयर किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में

चंद्रभेदी प्राणायाम के फायदे

nostril breathing gre

गर्मियों के मौसम में चंद्रभेदी प्राणायाम करने से शरीर को ठंडक मिलती है। पेट को गर्मी से राहत मिलती है। इससे आप पूरे दिन सुकून महसूस कर सकते हैं। यह प्राणायाम तंत्रिका तंत्र को आराम देता है।कॉर्टिसोल को कंट्रोल कर आपको चिंता और तनाव से दूर रखता है। इसे करने से मन स्थिर होता है, आलस दूर होता है। घबराहट और बेचैनी कम होती है। आप इसे 30 सेकेंड से लेकर 3 मिनट तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-यह एक योगासन दूर कर सकता है आपकी 5 समस्या

कैसे करें चंद्रभेदी प्राणायाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by FaceYoga by Vibhuti Arora® | House of Beauty (@faceyoga_by_houseofbeauty)

  • इस प्राणायाम को करने के लिए पद्मासन मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब खुद को रिलैक्स कर लें।
  • नाक के दाहिने छेद को बंद कर बाईं तरफ के छेद सांस लें।
  • गहरी सांस लेते हुए कुछ सेकेंड होल्ड करें।
  • फिर बांई नाक को बंद करें और दाहिने नाक के छेद से सांस छोड़ें।
  • अब दाहिने नाक से गहरी सांस ले और दाहिने नाक को बंद कर बाईं नाक से सांस छोड़ें।
  • इस प्रक्रिया को करीब 20 बार दोहराएं।
  • आप इसे 30 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-चक्रासन का अभ्यास करते हुए ये गलतियां पहुंचा सकती हैं नुकसान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।