herzindagi
yoga poses to boost your energy level

दिन भर महसूस होती है कमजोरी और थकान? रोज सुबह करें ये 2 योगासन

अक्सर आपको अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो रोज सुबह एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को करें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 16:06 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव और फिट रखना किसी टास्क से कम नहीं है। आजकल अनियमित जीवनशैली के चलते, बीमारियां लोगों को घेरने लगी हैं। योग, खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने का एक आसान तरीका है। रोजाना योगाभ्यास करने से बीमारियां आपके कोसों दूर रहती हैं। इससे शरीर में ताजगी और ताकत भी बनी रहती है। अक्सर लोग पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस होने की शिकायत करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की जांच भी जरूरी है। साथ ही, थकान, आलस और कमजोरी को दूर कर, शरीर को ताजगी व ताकत देने में कुछ योगासन भी कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

रोज सुबह करें भुजंगासन  (What is Bhujangasana and its benefits)

cobra pose for energy

  • भुजंगासन शरीर को ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है।
  • यह ब्रेन को एक्टिव करता है और ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है।
  • यह शरीर में लचीलापन लाता है।
  • इसे करने से बेली फैट भी कम होता है।

कैसे करें भुजंगासन (What are the steps of Bhujangasana)

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब दोनों हथेलियों को फर्श पर रखें।
  • आपको हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखना है।
  • शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
  • सांस लेते हुए हथेलियों पर दबाव डालें और शरीर के ऊपर भाग को फर्श से ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस स्थिति में अपनी क्षमता के अनुसार रहें।
  • अब सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।

मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें सुखासन (What is Sukhasana with benefits)

how to do sukhasana

  • यह आसन. थकान को दूर करता है और दिमाग को शांत करता है।
  • शारीरिक और मानसिक थकान दूर करने में यह कारगर है।
  • पीठ को मजबूती देता है और चेहरे पर निखार लाता है।
  • यह आसन, मांसपेशियों को मजबूती देता है।

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

कैसे करें सुखासन का अभ्यास? (How to do Sukhasana step by step)

  • इसे क्रॉस लेग सिटिंग पोज भी कहते हैं।
  • इसे करने के लिए, सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।
  • पैरों को रिलैक्स रखें और बाहरी किनारे को फर्श की ओर रखें।
  • जांघों और पैरों को मोड़कर एक ट्राइंगल की शेप बनाएं।
  • पैरों और पेल्विक के बीच कुछ जगह होनी चाहिए।
  • हाथों को जमीन के अपोजिट दबाएं और बैठी हुई हड्डियों को थोड़ा ऊपर उठाएं।
  • सांस को धीरे-धीरे छोड़ें।
  • कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- ग्‍लोइंग स्किन के लिए रात में सोने से पहले 10 मिनट करें फेस योगा

 

कमजोरी, थकान और आलस को दूर कर, ये आसन शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति भरते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।