image

Aaj ka Choghadiya 21 August 2025: शादी और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप भी शादी या अन्य मांगलिक कार्यों को करने के लिए सही समय के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ज्योतिषाचार्य जी से आज का सही चौघड़िया मुहूर्त जानें। इससे आपके कार्य में किसी तरह की रूकावटे नहीं आएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 06:30 IST

जब भी हम कोई अच्छा काम करने का विचार करते हैं, तो सबसे पहले सही समय या मुहूर्त के बारे में जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कार्य में किसी तरह की रुकावटे नहीं आती हैं। आप भी अगर शादी या अन्य मांगलिक कार्यों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपके द्वारा किए गए कार्यों में रुकावटे नहीं आएंगी। साथ ही, आपका कार्य सही मुहूर्त में पूरा होगा। आर्टिकल में जानते हैं कौन से मुहूर्त हैं खास।

1 - 2025-08-20T153433.524

आज का चौघड़िया मुहूर्त 21 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर  सुबह 05:54 बजे से सुबह 07:32 बजे तक
लाभ सुबह 07:32 बजे से सुबह 09:09 बजे तक
अमृत  सुबह 09:09 बजे से सुबह 10:47 बजे तक
काल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: यह मुहूर्त यात्रा, आवागमन, और किसी भी प्रकार के गतिशील कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमें व्यापार से संबंधित कार्य भी किए जा सकते हैं।
  • लाभ: यह मुहूर्त लाभ कमाने और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बहुत अच्छा होता है। नया व्यवसाय शुरू करने, लेन-देन करने, या विद्या आरंभ करने के लिए यह समय उत्तम है।
  • अमृत: इसे सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, नई शुरुआत, और किसी भी महत्वपूर्ण धार्मिक या मांगलिक कार्य कर सकते हैं।
  • काल : इस मुहूर्त को अशुभ माना जाता है और इसमें कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए

21 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:02 बजे तक। यह मुहूर्त विवाह, धार्मिक अनुष्ठान, और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है। इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं।
  • रोग: दोपहर 02:02 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक। यह मुहूर्त विवाद, लड़ाई-झगड़े और बीमारी से संबंधित होता है। इस दौरान किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए। इसे "वार वेला" भी कहते हैं, जिसमें शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
  • उद्वेग: दोपहर 03:40 बजे से शाम 05:18 बजे तक है। इस मुहूर्त में तनाव, चिंता और बाधाएं आने की संभावना होती है। सामान्यतः शुभ कार्यों के लिए इसे टालना चाहिए। हालांकि, सरकारी या प्रशासनिक कार्यों के लिए इसे ठीक माना जा सकता है।
  • चर: शाम 05:18 बजे से शाम 06:56 बजे तक। यह दिन का अंतिम चौघड़िया है और यात्रा या गतिशील प्रकृति के कार्यों के लिए फिर से शुभ होता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 21 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय

रोग 

शाम 06:56 बजे से रात 08:18 बजे तक
काल  रात 08:18 बजे से रात 09:41 बजे तक
लाभ  रात 09:41 बजे से रात 11:03 बजे तक
उद्वेग  रात 11:03 बजे से मध्यरात्रि 12:26 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग: रात का पहला चौघड़िया रोग है। इसमें कोई नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • काल: यह मुहूर्त भी अशुभ माना जाता है। इस दौरान धन से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं, लेकिन अन्य शुभ कार्यों से बचना चाहिए। इसे "काल रात्रि" भी कहते हैं।
  • लाभ: रात्रि में यह चौघड़िया व्यापारिक गतिविधियों और धन लाभ से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा होता है।
  • उद्वेग: इस अवधि में तनाव और बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए।

21 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: मध्यरात्रि 12:26 बजे से देर रात 01:48 बजे तक है। यह देर रात में होने के बावजूद, यह मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए अच्छा है, विशेष रूप से धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए।
  • अमृत: देर रात 01:48 बजे से देर रात 03:11 बजे तक रहेगा। यह रात का सबसे शुभ चौघड़िया। इस दौरान आध्यात्मिक साधना और ध्यान का कार्य कर सकते हैं।
  • चर: देर रात 03:11 बजे से सुबह 04:33 बजे तक रहने वाला है। यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए यह चौघड़िया भी शुभ माना जाता है।
  • रोग: सुबह 04:33 बजे से सुबह 05:55 बजे तक रहेगा। सूर्योदय से ठीक पहले का यह चौघड़िया रोग का होता है और इसमें किसी भी नए काम से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;