Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए रोज एक्सपर्ट के बताए इस योगासन को करना चाहिए। इसे करने का सही तरीका और इसके फायदे एक्सपर्ट से जानें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-07, 10:09 IST
ustrasana aka camel pose benefits for female health

महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसकी वजह से बीमारियां उन्हें अपना शिकार बना लेती हैं। खान-पान का सही ध्यान न रखना या फिर योगा-एक्सरसाइज जैसी जरूरी चीजों को वक्त न देने के चलते महिलाएं आसानी से बीमार हो जाती हैं। डाइट में न्यूट्रिशन की कमी होना भी इसका एक कारण हैं। वहीं कई बार स्ट्रेस, प्रेशर, बिजी रूटीन या फिर हार्मोनल बदलावों के चलते महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां घेर लेती हैं। यहां हम आपको एक आसान योगासन के बारे में बात रहे हैं, जो महिलाओं की कई परेशानियों का हल है। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

महिलाओं को जरूर करना चाहिए कैमल पोज या उष्ट्रासन योग(What are the 5 benefits of Ustrasana)

YOGsan for females

  • यह पेल्विक एरिया में लचीलापन बढ़ाता है। हेल्दी प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इससे रिप्रोडक्टिव एरिया में ब्लड फ्लो सही होता है। साथ ही, पीठ और कंधों से स्ट्रेस दूर होता है।
  • इससे हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है और फर्टिलिटी बूस्ट होती है।
  • जिन महिलाओं को कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है, उन्हें इसे जरूर करना चाहिए।
  • इस योगासन से पीरियड पेन में भी राहत मिलती है। पीरियड के दिनों में होने वाली ऐंठन और इंफ्लेमेशन में भी यह आराम पहुंचाता है।
  • इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • यह यूरिन डिसऑर्डर को दूर करने में भी मदद करता है।
  • इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन

कैमल पोज या उष्ट्रासन योग करने का सही तरीका (Ustrasana aka Camel Pose benefits for Females)

CAMEL POSE HEALTH

  • सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • तलवों को फैलाएं और अपने हाथों को एड़ियों पर टिकाएं।
  • गर्दन पर बिना अधिक दबाव डाले ऊपर की ओर देखें और अपनी रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाएं।
  • कमर से घुटनों तक के हिस्से को सीधा रखने की कोशिश करें।
  • गहरी सांस लें।
  • कुछ देर तक इस पोजिशन को होल्ड करें और फिर वापिस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

यह भी पढ़ें- थायरॉइड का महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या होता है असर? जानें

 

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।