ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए रोज करें ये 2 योगासन, 1 महीने में दिख सकते हैं सुडौल और आकर्षक

क्‍या आप भी ब्रेस्‍ट साइज को बढ़ाने वाले उपायों की खोज कर रही हैं, तो एक्‍सपर्ट के बताए इन 2 योगासन से आपको मदद मिल सकती है। यह बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट और साइड इफेक्‍ट्स के आपके ब्रेस्‍ट को बड़ा और आकर्षक बना सकते हैं। 
increase breast size with yoga

आकर्षक और सुडौल ब्रेस्‍ट किसी भी महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं और यही कारण है कि कई महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट के साइज को लेकर अक्‍सर चिंतित रहती हैं। छोटे ब्रेस्‍ट वाली महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट को बड़ा बनाने वाले सुरक्षित और असरदार उपायों की तलाश में रहती हैं। बाजार में बेशक ऑयल, मलहम सक्‍शन कप जैसे कई तरह के प्रोडक्‍ट्स उपलब्‍ध हैं, जो इस दावे के साथ बेचे जाते हैं कि वे आपको फुलर बस्ट पाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं तो ब्रेस्ट इम्प्लांट जैसी सर्जरी पर भी गंभीरता से विचार करती हैं। लेकिन, ये सभी विकल्प या तो बहुत महंगे होते हैं या फिर उनके साइड इफेक्ट्स का डर बना रहता है और हर कोई इतना बड़ा खर्च उठा नहीं पाता।

लेकिन, क्या होगा यदि हम आपसे कहें कि आपके ब्रेस्ट को नेचुरल और सुरक्षित तरीके से बड़ा करने के लिए कुछ खास योग मुद्राएं हैं और यह वास्तव में काम करती है? शायद आपको हमारी बात पर पहली बार में यकीन न हो, लेकिन आपको ऐसा करना होगा, क्योंकि योग में वो शक्ति है! हमें यकीन है कि आपको शायद जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि योग जैसी प्राचीन विद्या आपके ब्रेस्ट के साइज़ को भी प्रभावित कर सकती है। आज हम आपको 2 ऐसे शक्तिशाली योगासन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जो आपके ब्रेस्ट के साइज़ को बढ़ाने में अद्भुत रूप से मदद करते हैं। इन योगासनों के बारे में हमें योग मास्टर, स्पिरिचुअल गुरु और लाइफस्टाइल कोच, ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।

ब्रेस्‍ट बढ़ाने में योगासन कैसे मदद करते हैं? (How to increase breast size with yoga)

अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्‍ट साइज को बढ़ाना चाहती हैं, तो योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। कुछ योगासन आपके ब्रेस्‍ट में मौजूद फैट और ग्लैंडुलर टिश्यू को बढ़ाकर ब्रेस्‍ट के साइज को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। साथ ही, यह आपके ब्रेस्‍ट को सपोर्टिंग मसल्‍स को टोन करके मजबूत बनाते हैं, जो आपके ब्रेस्‍ट को सहारा देती हैं। जी हां, योगासन सिर्फ आपके शरीर को ही लचीला नहीं बनाता है, बल्कि आपके ब्रेस्‍ट को मजबूत और सुडौल बनाते हैं। रेगुलर योगासन करने से आप समय के साथ अपने ब्रेस्‍ट साइज को भी बढ़ा सकती हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''योग सिर्फ शारीरिक आसनों तक ही सीमित नहीं है, इसमें ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज, मेडिटेशन तकनीक, मुद्राएं, मंत्रों का जाप और कई अन्‍य अभ्यास शामिल हैं, जो शरीर और मन दोनों पर गहरा असर डालते हैं। योग लाइफस्‍टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, थायराइड आदि को रोकने में मदद कर सकता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि आप योगासन की मदद से अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। यह शरीर को अंदर से हेल्‍दी और सुडौल और आकर्षक भी बना सकता है।''

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और सही शेप में लाने में मदद कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

ब्रेस्‍ट बढ़ाने में मदद करता है चक्रासन

चक्रासन को व्हील पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अद्भुत और असरदार मुद्रा है, जो ब्रेस्ट के साइज़ को नेचुरली बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसे रोज 5 बार करने से ब्रेस्ट की मसल्‍स और आस-पास के टिशूज फैलते हैं, जिससे धीरे-धीरे उनका साइज़ बढ़ सकता है।

wheel pose to increase breast size

चक्रासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • पैरों को घुटनों से मोड़ें और इस बात का ध्‍यान रखें कि पैर जमीन पर मजबूती से टिके हुए हों।
  • हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए बाजुओं को कोहनियों से मोड़ें।
  • बाजुओं को कंधों से घुमाएं और हथेलियों को सिर के दोनों ओर जमीन पर रखें।
  • सांस लेते हुए, हथेलियों और पैरों पर प्रेशर डालें और पूरे शरीर को आर्क बनाने के लिए ऊपर उठाएं।
  • पीछे मुड़कर देखें, गर्दन को आराम दें और सिर को धीरे से पीछे की ओर जाने दें।
  • शरीर के वजन को हाथों और पैरों के बीच बांटें।
  • इस मुद्रा में कुछ देर रहें।
  • फिर, धीरे-धीरे पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।

ब्रेस्‍ट बढ़ाने में मदद करता है वशिष्ठासन

वशिष्ठासन को साइड प्लैंक पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें शरीर को एक हाथ और पैर के तलवे पर बैलेंस किया जाता है। हालांकि, यह थोड़ा मुश्किल आसन है, क्‍योंकि शुरुआत में इसमें शरीर को बैलेंस करने में परेशानी आती है। लेकिन, यह शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है। यह ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। इससे ब्रेस्‍ट के किनारे के टिशूज एक्टिव हो जाते हैं, जिससे साइज बढ़ाने में मदद मिलती है। यह मुद्रा आपके ब्रेस्‍ट की मसल्‍स के लचीलेपन को बढ़ाती है और आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।

side plant pose to  increase breast size

वशिष्ठासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए जमीन पर साइड करवट लेकर लेट जाएं।
  • फिर, आप अपनी दाईं हथेली पर बैलेंस बनाएं।
  • आप बैलेंस बनाने के लिए एक पैर को दूसरे के ऊपर रख सकती हैं या बाएं पैर को आगे और नीचे ला सकती हैं।
  • इस मुद्रा में कुछ देर के लिए होल्‍ड करें।
  • बाएं तरफ से भी योगासन दोहराएं।
  • दोनों हथेलियों के साथ-साथ कोहनी से भी आप इस योगासन को कर सकती हैं।

ये योगासन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। आप इन योगासन को सुबह या शाम कर सकती हैं। आसनों को करते समय सांसों के प्रति भी जागरूक रहें।

इसे जरूर पढ़ें: क्या वाकई ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना पॉसिबल है? किसी भी मिथ पर यकीन करने से पहले डॉक्टर से जानें सटीक जवाब

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP