क्या वाकई ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना पॉसिबल है? किसी भी मिथ पर यकीन करने से पहले डॉक्टर से जानें सटीक जवाब

महिलाएं अक्सर ब्रेस्ट की शेप और साइज को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं रहती हैं और यही वजह है कि इससे जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन कर लेती हैं। ब्रेस्ट साइज को लेकर भी काफी बातें आपको सुनने को मिल जाएंगी। क्या वाकई ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना पॉसिबल है? चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

महिलाएं आमतौर पर अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं रहती हैं और कई बातें उन्हें परेशान करती रहती हैं। असल में रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं को अपने शरीर से जुड़ी न जाने कितनी ही सलाहे और बातें सुनने को मिल जाती हैं, जो उनके कॉन्फिडेंस लेवल पर असर डालती हैं। इतनी पतली क्यों हो...तुम्हारा तो वजन बहुत बढ़ गया है...रंग तो गिरता ही जा रहा है...कमर इतनी पतली क्यों है...पेट इतना मोटा क्यों हैं....और भी न जाने कितनी ही बातें कभी घर के लोगों तो कभी बाहरवालों से सुनने को मिल जाती हैं। यही वजह है कि महिलाओं को अपने शरीर में अक्सर कोई न कोई कमी महसूस होती है। ब्रेस्ट साइज को लेकर भी महिलाएं कॉन्फिडेंट नहीं रहती हैं। सैगी ब्रेस्ट या हैवी ब्रेस्ट से लेकर छोटे ब्रेस्ट साइज तक, महिलाओं के मन में हमेशा झिझक रहती है। कई बार महिलाएं ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने को लेकर कई घरेलू नुस्खे और प्रोडक्ट्स पर यकीन कर लेती हैं। लेकिन, क्या वाकई ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना संभव है या यह केवल मिथ है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी, Dr. Sudha Sinha, Clinical Director & HOD, Medical Oncology Sr. Consultant, Medical Oncology & Hemato-Oncology, Yashoda Hospitals,दे रही हैं।

क्या वाकई ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना पॉसिबल है? (Is there any medical way to increase breast size?)

How to increase breast size naturally

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है या नहीं, यह सवाल उनसे काफी पूछा जाता है। जरूरी है कि इससे जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न किया जाए और इस टॉपिक को फैक्ट्स के आधार पर समझा जाए।
  • किसी भी घरेलू नुस्खे या अन्य जो चीजें ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने का दावा करती हैं, वो सही नहीं हैं। इनके पीछे कोई साइंटिफिट प्रमाण नहीं हैं। हालांकि, कुछ चीजो की मदद से ब्रेस्ट को कुछ वक्त के लिए दृढ़ या टाइट बनाया जा सकता है। लेकिन, इससे ब्रेस्ट टिश्यूज की असली ग्रोथ नहीं होती है और इसलिए ब्रेस्ट साइज नहीं बढ़ता है।
  • डाइट और ब्रेस्ट साइज से जुड़े कई मिथ्स भी चर्चा में रहते हैं। लोगों को लगता है कि कुछ फूड्स जैसे जिमीकंद, दूध और नट्स से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इन बातों को भी डॉक्टर सही नहीं मानती है। उनका कहना है कि न्यूट्रिशन का ब्रेस्ट साइज को कोई असर पड़ता है, इसका कोई प्रूफ नहीं है। ब्रेस्ट साइज के पीछे आमतौर पर हार्मोन्स या जेनेटिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

Breast size badhane ke tarike

  • कई एक्सरसाइज को भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए प्रभावी माना जाता है। बेंच प्रेसेज और पुश-अप्स जैसी एक्सरसाइज जो ब्रेस्ट को टारगेट करती हैं, उनके ब्रेस्ट के नीचे मसल्स बढ़ सकती हैं। लेकिन, इनसे ब्रेस्ट वॉल्यूम पर कोई असर नहीं होता है बल्कि बहुत अधिक एक्सरसाइज से असल में फैट लॉस हो सकता है और इससे ब्रेस्ट साइज कम होता है।
  • ब्रेस्ट साइज, प्रेग्नेंसी, प्यूबर्टी और स्तनपान करवाते वक्त होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण बदलता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स या हार्मोनल थेरेपी लेना सही नहीं है। इससे ब्लड क्लॉट बनना, हार्मोनल इंबैलेंस, वजन बढ़ना और कई तरह के कैंसर का खतरा भी हो सकता है।

यह है एक्सपर्ट की राय

is it possible to increase breast size know details

  • ब्रेस्ट में फैटी टिश्यूज होते हैं। इसलिए, वजन बढ़ने से ब्रेस्ट साइज पर तो असर होता है। लेकिन, इससे पूरे शरीर में चर्बी बढ़ती है।
  • ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने का कोई प्राकृतिक तरीका या हैक नहीं है। हालांकि, कुछ महिलाएं इसके लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है अलग-अलग साइज के हो सकते हैं आपके ब्रेस्ट? जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें जो हर महिला को होनी चाहिए पता

ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। साथ ही, महिलाएं सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP