एक महिला बचपन से जवानी तक और मां बनने से मेनोपॉज तक जीवन के कई पड़ावों से गुजरती है। योगासन, उनके जीवन में आने वाले इन सभी बदलावों और चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। कुछ योगासन ऐसे हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
आज हम जानेंगे कि मंडूकासन कैसे किया जाता है, इससे महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह सारी जानकारी हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने शेयर की है। वह लाइव योगा क्लासेस लेती हैं और मेडिकल कंडीशन और डाइट प्लान को ठीक करने के टिप्स बताती हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''मंडूकासन को करते समय शरीर का आकार मेंढक जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे 'फ्रॉग पोज' के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से पेल्विक और नाभि के आस-पास प्रेशर पड़ता है, जिससे महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।''
आगे उन्होंने बताया, ''मंडूकासन करने से न सिर्फ पेट की मसल्स मजबूत होती हैं, बल्कि बेली फैट से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि, इस योगासन को करना शुरुआत में मुश्किल लगता है। इसलिए इस आसन को करते समय घुटनों के नीचे तकिया और अपने हाथों को दरी या योगा मैट पर रखें।''
View this post on Instagram
फ्रॉग पोज को रोजाना करने से महिलाओं को अद्भुत फायदे मिलते हैं-
इसे जरूर पढ़ें:हर महिला को करने चाहिए ये 5 योगासन, दिखेंगी आकर्षक
अगर आप इनमें से किसी भी समस्या से परेशान है, तो इस आसन को करने से बचें-
इसे जरूर पढ़ें:हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 योगासन, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
आप भी इन योगासन को करके ये सारे फायदे पा सकते हैं। आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।