हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं की जड़ फैट होता है। एक उम्र के बाद मोटापा होना आम माना जाता है। 50 की उम्र के बाद महिलाओं को मेनोपॉज हो जाता है जिसके कारण उन्हें वजन कम करने में दिक्कत होती है और यह मुश्किल भी होता है। 50 कि उम्र के बाद महिलाओं के हार्मोन चेंज होते हैं। आज हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं जो आपका वजन कम करने में कारगर होंगी।
पुश अप
रोजाना पुश अप करने से आपका वजन कम होगा साथ ही आपका शरीर भी मजबूत बनेगा। एक उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं को घुटने के दर्द की समस्या हो जाती है, ऐसे में आप वॉल पुशअप कर सकती हैं।
ऐसे करें वॉल पुशअप
- सबसे पहले दीवार के सामने खड़े हो जाये।
- अब आने दोनों हाथों को सामने की उठाएं और दीवार पर हाथ टेक दें।
- अब दोनो हाथों से खुद को आगे पीछे पुश करें।
हाफ स्क्वाट्स
कुछ एक्सरसाइज हम खड़े खड़े कर सकते हैं, उन्हीं में से एक है स्क्वाट्स। आप इस एक्सरसाइज को खड़े तह कर किचन में काम करते हुए कर सकती हैं।
ऐसे करें स्कवाट्स
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।(बिस्तर पर करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज)
- अब अपने पैरों को थोड़ा सा खोल कर नीचे को झुके।
- जैसी पोजीशन कुर्सी पर बैठते समय बनती है हाफ स्क्वाट्स में भी उसी पोजीशन पर आ कर रुकना होता है।
- हाफ स्कवाट्स वाली पोजीशन में आने के बाद फिर से सीधे खड़े हो जाएं।
- अब ऐसे ही आप 10-10 के 3 सेट करें।
वॉक पर जाना
सबसे आसान एक्सरसाइज है वॉक करना। आप रोज सुबह जल्दी उठ कर कम से कम 45 मिनट तक वॉक पर जा सकती हैं।(स्लिम बॉडी के लिए एक्सरसाइज)
वाक करने समय ध्यान रखें इन बातों को-
- अगर थोड़ा ही चलने पर आपकी सांस फूल जाती है तो आप धीरे-धीरे वाक करें लेकिन 45 मिनेट तक जरूर चलें।
- आपने साथ एक पानी की बोटल जरूर रखें।
नोट- किसी भी एक्सरसाइज को कम से कम 45 मिनट तक जरूर करें और अपना रोज का रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें।
इसे जरूर पढें-घर पर दीवार की मदद से ये एक्सरसाइज करें, वजन होगा कम
इसी तरह फिटनेस से जुड़े लेख हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों