Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:05 AM IST

घर पर दीवार की मदद से ये एक्‍सरसाइज करें, वजन होगा कम

खुद को फिट और वजन को कम करना चाहती हैं तो दीवार की मदद से घर पर ही नम्रता पुरोहित की बताई इन एक्‍सरसाइज को करें। 
Updated:- 2021-09-06, 19:21 IST
wall workout at namrata purohit

अपने बेसिक बॉडीवेट वर्कआउट रूटीन से परेशान हैं? तो दीवार की मदद से आसान एक्‍सरसाइज करें। जी हां, अगर आपके पास फिटनेस के लिए जिम जाने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि दीवार की मदद से घर पर ही आसानी से वर्कआउट करें। इन वर्कआउट की जानकारी हमें फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के इंस्‍टाग्राम को देखने के बाद मिली है।

दीवार पर वर्कआउट करना एक चुनौती की तरह होता है जिसमें कई बार अधिक बैलेंस, अधिक स्‍ट्रेंथ या दोनों के कॉम्बिनेशन की आवश्यकता होती है। लेकिन इसे करने के लिए आपको किसी प्रकार के उपकरण की जरूरत नहीं होती है और यह सुपर सुलभ होता है क्‍योंकि सभी के घर में दीवार होती है, है ना? यह वॉल वर्कआउट आपके ग्लूट्स, जांघों, एब्स, कंधों और बाजुओं को तराश देगा, जबकि आपकी हार्ट रेट को तेज करके आपको एक त्वरित कार्डियो ब्लास्ट देगा।

View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

नम्रता पुरोहित ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा, ''आपकी सहायता करने या चुनौती देने के लिए दीवार को एक सहारा के रूप में उपयोग करना सीखें। ये एक्सरसाइज मजेदार हैं और पूरे शरीर पर काम करती हैं। इन एक्‍सरसाइज को करके सांस लेना न भूलें, फॉर्म पर ध्यान फोकस करें और दीवार के खिलाफ प्रेस करें। यह तो बस शुरुआत है, इनका अभ्यास करें और आने वाले कुछ और चुनौतीपूर्ण लोगों के लिए तैयार हो जाएं।''

प्रोट्रैक्शन रिट्रैक्शन

Protraction Retraction

  • इसे करने के लिए सबसे पहले दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • आपके हाथ दीवार पर सीधे होने चाहिए।
  • फिर हाथों को बिना हिलाए सिर को थोड़ा आगे और पीछे की ओर मूव करें।
  • ऐसा कम से कम 10 रेप्‍स में करें।

इसे जरूर पढ़ें-वर्क फ्रॉम होम से हो रहा है पीठ दर्द तो प्रीति जिंटा से सीखें इसका इलाज

फ्लैट बैक टू प्लैंक

Flat Back to Plank

  • इसे करने के लिए दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • आपके हाथ दीवार पर सीधे होने चाहिए।
  • अपर बॉडी को 90 डिग्री में झुका लें।
  • फिर ऊपर की ओर वापस आ जाएं।
  • ऐसा कम से कम 5 रेप्‍स में करें।

पुश अप्स

Push Ups

  • दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • हाथों को दीवार पर रखें।
  • फिर दीवार की मदद से पुशअप्‍स करें।
  • ऐसा कम से कम 10 रेप्‍स में करें।

ट्राइसेप पुश अप्स

Tricep Push Ups

  • इसे करने के लिए दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • आपके हाथ दीवार पर सीधे होने चाहिए।
  • अपर बॉडी को 90 डिग्री में झुका लें।
  • फिर सीधे पैर को पीछे की ओर ऊपर करके स्‍ट्रेच करें।
  • अब पैर को आगे दीवार के पास लाकर मोड़ लें।
  • दूसरे पैर को घुटने से मोड़कर बैठ जाएं।
  • ऐसा कम से कम 10 से 20 रेप्‍स में करें।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर दीवार की मदद से करें ये 3 आसान एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ बढ़ेगी फिटनेस

किक बैक टू लंज

Kick Back to Lunge

  • इसे करने के लिए दीवार के पास खड़ी हो जाएं।
  • हाथों को दीवार पर सीधे रखें।
  • अपर बॉडी को 90 डिग्री में झुका लें।
  • फिर सीधे पैर को पीछे की ओर ले जाकर किक करें।
  • अब आगे की ओर खड़ी हो जाएं।
  • हाथों से दीवार पर क्रॉल करें।
  • ऐसा कम से कम 10 से 15 रेप्‍स में करें।

इसके अलावा भी आप वीडियो को देखकर हाई पुश अप्स, डायमंड पुश अप्स, ग्लूट ब्रिज, ग्लूट ब्रिज वॉक और फोर पॉइंट वॉक प्लैंक भी दीवार की मदद से कर सकती हैं। यह एक्‍सरसाइज करके आप आप खुद को फिट और वजन को कम कर सकती हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article & Image Credit: Namrata Purohit (Instagram.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।