स्ट्रेस होने पर न दवा-न योग, सिर्फ 'हमिंग' एक्टिवेट करती है ये खास नस, तुरंत शांत हो जाता है दिमाग

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं स्ट्रेस यानी तनाव भी एक आम समस्या बन गई है। काम का दबाव, परिवार की जिम्मेदारियां और हर वक्त दौड़ती सोच हमें थका देती है। ऐसे में मन को शांत करने के लिए लोग दवाओं, मेडिटेशन या योग का सहारा लेते हैं, लेकिन हर किसी के पास इसके लिए समय नहीं होता है।
क्या आप जानती हैं कि सिर्फ ‘हमिंग’ यानी हल्की गुनगुनाहट से भी तनाव को तुरंत कम किया जा सकता है? ये कोई जादू नहीं, बल्कि साइंस से जुड़ी एक आसान सी टेक्निक है। हाल ही में मुंबई के डॉक्टर मनन वोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जब हम गुनगुनाते हैं, तो हमारे शरीर की एक खास नस, वागस नर्व एक्टिव हो जाती है।
ये नस दिमाग को शांत करती है, दिल की धड़कन को नॉर्मल बनाती है और सांसों को संतुलित रखती है। इसका मतलब है कि हम बिना योग, ध्यान या दवा के, सिर्फ कुछ मिनट की ‘हमिंग’ से मन को सुकून और शरीर को आराम पहुंचा सकते हैं। हम आपकाे अपने इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: कभी सोचा है कि स्ट्रेस की वजह से बाल सफेद क्यों हो जाते हैं?
View this post on Instagram
क्या है हमिंग?
आपको बता दें कि हमिंग का मतलब होता है धीरे-धीरे गुनगुनाना या होंठ बंद करके आवाज निकालना। जैसे हम कोई गाना गुनगुनाते हैं या ओम का उच्चारण करते हैं। ये बहुत नॉर्मल सा लगता है, लेकिन इसके पीछे सांइस भी है।
कैसे काम करती है ये ट्रिक?
अब आप सोच रही होंगी कि ये ट्रिक कैसे काम करती है? तो डॉक्टन ने इस कंफ्यूजन को भी दूर करने की कोशिश की है। दरअसल जब हम ‘हमिंग’ करते हैं तो हमारे शरीर में मौजूद वागस नर्व (Vagus Nerve) एक्टिव हो जाती है। ये नस दिमाग को हार्ट, लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम से जोड़ती है।
वागस नर्व हमारे शरीर के पैरासिम्पेथेटिक सिस्टम का हिस्सा है। इसका मतलब ये वही हिस्सा है जो शरीर को आराम और संतुलन की स्थिति में रखता है। जब हम गुनगुनाते हैं, तो ये नस दिमाग को सिग्नल भेजती है कि अब सब कुछ ठीक है, कोई खतरा नहीं है। इससे दिल की धड़कन सामान्य होती है। सांसें स्थिर होती हैं। वहीं हमारा दिमाग भी शांत महसूस करता है।
कब करें हमिंग?
जब भी आपको तनाव, घबराहट या बेचैनी महसूस हो, बस कुछ गहरी सांस लें और धीरे-धीरे हमिंग शुरू करें। आप चाहे तो किसी भजन, मंत्र या ‘ओम’ का जाप भी इसी तरह कर सकती हैं। अगर आप रोजाना कुछ मिनट के लिए हमिंग करेंगी, तो आपका शरीर धीरे-धीरे खुद ही तनाव में भी शांत रहना सीख जाएगा।
इसे भी पढ़ें: क्या है ग्रीन स्पेस थेरेपी? हरे-भरे माहौल में बिताएं बस 20 मिनट; बदलाव देख खुद चौंक जाएंगी आप
ऐसे में आप बिना किसी खर्च, दवा या योग के सिर्फ कुछ मिनट की हमिंग से शरीर और मन दोनों को आराम पहुंचा सकती हैं।अगली बार जब आपको तनाव महसूस हो, तो दिमाग को शांत करने के लिए बस धीरे से गुनगुनाना शुरू कर दीजिए। आप फर्क खुद महसूस करेंगी।
साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।