सीढ़ियों की मदद से की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज

सीढ़ियां घर पर ही वर्कआउट करने का अच्छा साधन हो सकती हैं। आप सीढ़ियों की मदद से कई तरह की अलग-अलग एक्सरसाइज कर सकते हैं। जानिए इस लेख में।

What will happen if I climb stairs every day

अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में लोग ना तो इतना पैसा खर्च करना चाहते हैं और ना ही उनके पास वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपनी फिटनेस के साथ किसी तरह का समझौता करें। अगर आप चाहें तो घर पर ही कम समय में भी वर्कआउट करक अपनी फिटनेस का ख्याल रख सकते हैं और इसमें आपकी मदद करेंगी सीढ़ियां।

जी हां, सीढ़ियां सिर्फ ऊपर चढ़ने या नीचे उतरने का माध्यम मात्र ही नहीं हैं, बल्कि यह आपके वर्कआउट के लिए एक बेहतरीन इक्विपमेंट साबित हो सकती हैं। आप इनकी मदद से कई तरह की अलग-अलग एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपने शरीर का ख्याल रख सकते हैं। साथ ही साथ, अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सीढ़ियों की मदद से की जाने वाली कुछ बेहतरीन एक्सरसाइजेस के बारे में बता रहे हैं-

सीढ़ी की मदद से करें पुशअप्स

What exercises can I do on the stairs

सीढ़ी की मदद से सिर्फ आपकी लोअर बॉडी ही मजबूत नहीं बनती है, बल्कि इससे आप बेहद ही आसानी से अपर बॉडी वर्कआउट भी कर सकते हैं। आप सीढ़ी की मदद से पुशअप्स करें। इसके लिए आप अपने हाथों को पहली सीढ़ी पर मजबूती से रखें। आपके हाथ शोल्डर के समान होने चाहिए। अब अपने पैर की उंगलियों को फर्श पर पुश करें और अपने पैर प्लैंक पोजिशन में होने चाहिए। अब सांस लें और कोहनियों को मोड़ें। अपने शरीर को तब तक नीचे झुकाएं, जब तक कि आपकी छाती सीढ़ियों के ठीक ऊपर न आ जाए। अपनी बाहों को सीधा करते हुए सांस छोड़ें और अपने शरीर को वापस प्रारंभिक स्थिति में उठाएं।

यह भी पढ़ें:मोटापा होगा तेजी से कम, रोज करें यह 1 योगासन

सीढ़ी की मदद से करें स्क्वॉट्स

स्टेयर स्क्वॉट्स क्वाड्रिसेप्स से लेकर हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को टारगेट करता है, जिससे आपकी लोअर बॉडी अधिक मजबूत बनती है। इसके लिए, अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई की दूरी पर रखते हुए सीढ़ियों की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं। अपने शरीर को स्क्वाट की पोजिशन में लाएं। जैसे ही आप स्क्वाट करते हुए वापिस उठते हैं, तो पहली सीढ़ी पर कदम रखें, अपने दाहिने पैर से आगे बढ़ें, फिर अपने बाएं पैर से आगे बढ़ें। आप चाहें तो दोनों पैरों से कूद भी सकते हैं और फिर बैठ भी सकते हैं। इसके बाद, प्रारंभिक स्थिति में नीचे आएं। आप इसे अपनी क्षमतानुसार दोहराएं।

यह भी पढ़ें:1 महीने में बर्फ की तरह पिघलेगी पूरे शरीर की चर्बी, दीवार के सहारे करें ये 3 एक्‍सरसाइज

सीढ़ी की मदद से करें डिप्स

What exercises can I do on the stairs hindi

स्टेयर डिप्स एक बेहद ही इंटेंस वर्कआउट में से एक है जो आपके ट्राइसेप्स और कंधों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इससे आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा टोन और अधिक मजबूत बनता है। इसके लिए आप अपने हाथों को अपने कूल्हों के पास रखकर और अपनी हथेलियों से सीढ़ी के किनारे को पकड़कर निचली सीढ़ी के किनारे पर बैठें। अपने पैरों को अपने सामने फैलाएं और अपने कूल्हों को सीढ़ियों से आगे की ओर रखें। अपनी कोहनियों को मोड़कर अपने शरीर को ज़मीन की ओर नीचे लाएं और फिर प्रारंभिक स्थिति में लौटें। इस तरह आप बार-बार इसका अभ्यास कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP