ग्लोइंग स्किन के लिए रात में सोने से पहले 10 मिनट करें फेस योगा

दिनभर ऑफिस और घर के काम में व्यस्त रहने के बाद शरीर में थकान होना लाजमी है। इस थकान का कुछ प्रभाव चेहरे पर भी पड़ता है, जिससे चेहरे की त्वचा का ग्लो खत्म हो जाता है। दिनभर की इस थकान को आप रात में अच्छी नींद लेकर उतार सकती हैं, मगर कई बार अधिक थकान के कारण सुबह उठने के बाद भी चेहरे पर ग्लो नजर नहीं आता है।
ऐसे में यदि आप रात में सोने से पहले केवल 10 मिनट के लिए खास तरह के फेस योगा करती हैं तो आपको इससे बहुत फायदा मिल सकता है। आज हम आपको ऐसे कुछ फेशियल योगा पोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रात में करने पर सुबह आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।
होल्ड पोज
इस फेशियल योगा को बहुत ही आसान स्टेप्स में किया जा सकता है-
- सबसे पहले अपने सीधे हाथ की दो उंगलियों को माथे के मध्य में रखें।
- दोनों उंगलियों से माथे पर प्रेशर क्रिएट करें।
- इस दौरान गहरी सांस लेना न भूलें।
- अब आप दोनों उंगलियों को सर्कुलेशन मोशन में घुमाएं।
- 2 सेकेंड ऐसा करने के बाद रिलैक्स हो जाएं।
- अब आपको इस योगा पोज को 3 के सेट में करना है।
टिप- आप होल्ड पोज योगा को दो की जगह एक ही उंगली से माथे में प्रेशर बनाकर कर सकती हैं।
फायदे-
- इससे आप बहुत स्ट्रेस फ्री और रिलैक्स महसूस करेंगी।
- इस योगा पोज को करने के बाद आपको नींद भी बहुत अच्छी आएगी।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: माथे की झुर्रियों को कम करेंगी ये 3 आसान एक्सरसाइज
वी-पॉइंट पोज
यह फेशियल योगा खासतौर पर आंखों के लिए होता है। जिनको आंखों में सूजन की दिक्कत है, वह इस फेस योगा को कर सकते हैं।
- वी-पॉइंट पोज करने के लिए अपने सीधे हाथ की दो उंगलियों को वी-शेप दें।
- अब दोनों उंगलियों की टिप को आइब्रो बोन पर रख लें।
- उंगलियों से हल्का प्रेशर बनाएं और 2 सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहें।
- अब 1 सेकेंड रिलैक्स होने के बाद 2 बार इस पोज को फिर से रिपीट करें।
- इस योगा पोज के दौरान गहरी सांस जरूर लें।
टिप- आप यह योगा पोज थोड़ा बदल भी सकती हैं और एक हाथ की जगह दोनों हाथों से वी बना कर आइब्रो बोन के इनर और आउटर कॉर्नर पर प्रेशर बना सकती हैं।
फायदे-
- इस योगा पोज से आंखों की सूजन के साथ ही सिर का भारीपन कम होगा।
- टेंशन रिलीज करने के लिए भी यह योगा पोज बहुत अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips : होंठों के आस-पास की झुरिर्यों को ठीक करेंगी ये 3 आसान एक्सरसाइज
पामिंग पोज
चेहर की मांसपेशियों को आराम देने के लिए आपको यह योगा पोज जरूर करना चाहिए। यह एक स्ट्रेच योगा पोज है।
- सबसे पहले अपने दोनों हाथों को खूब रगड़ें और चेहरे पर लगा लें।
- इसके बाद अपनी दो हथेलियों से चेहरे को होल्ड करें।
- गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं और मुंह को खोल लें।
- इसके बाद आप इस पोज को 3 बार दोहराएं।
टिप- इस योगा पोज के दौरान आप मुंह खोलने की जगह पाउट भी बना सकती हैं। इससे चेहरे की मसल्स स्ट्रेच होती हैं और चेहरे को स्लिम करने में आसानी होती है।
फायदे-
- इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और डबल चिन की समस्या भी कम होगी।
- जॉ लाइन को अच्छा शेप देने के लिए भी यह योगा पोज अच्छा है।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
फिटनेस ट्रेनर टीना चौधरी बताती हैं, 'सोने से पहले 5 मिनट गहरी सांस लें और छोड़ें। ऐसा कम से कम 10 बार करें। ऐसा करने से भी आपको बहुत अच्छी नींद आएगी और जब आप सुबह उठेंगे तो आपके चेहरे पर एक अनोखा ग्लो होगा।'
यह फेशियल योगा आप भी जरूर ट्राई करके देखें। इससे आपको फायदा जरूर होगा। यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी रोचक योगा जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।