निरोग रहने में योग हमारी काफी हद तक मदद कर सकता है। योग की अहमिय को समझने और बताने के लिए हर साल 21 जून का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि हमारे शरीर में ताजगी भी बनी रहती है। आजकल काफी महिलाएं पीसीओएस, थायराइड और भी कई हेल्थ कंडीशन्स से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं, तो इससे काफी फायदे मिल सकते हैं। बात अगर पीसीओएस की करें, तो इसमें महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। इसमें महिलाओं की ओवरीज में पानी से भरे छोटे-छोटे सिस्ट हो जाते हैं। इसका असर उनकी फर्टिलिटी, पीरियड्स, वजन और लुक्स समेत कई चीजों पर होता है। अगर आपको पीसीओएस है और आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इन्हें करना भी आसान है और इनसे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, सिर्फ इनसे पीसीओएस के लक्षणों को रिवर्स करना संभव नहीं है। लेकिन, फिर भी ये काफी हद तक फायदा पहुंचा सकते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट महक जानकारी दे रही हैं।
चक्की चालासन
- इस आसन को ठीक वैसे ही किया जाता है, जैसे हम चक्की चलाते हैं।
- इसे करने के लिए पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
- पैरों को हिप्स की चौड़ाई में एक-दूसरे से दूर रखें।
- आपको पैरों को आगे की तरफ फैलाना है।
- उंगलियों को इंटरलॉक करें।
- बाजुओं की सीधा सामने की तरफ लाएं।
- उंगलियों को इंटरलॉक करें।
- अब बाजुओं को सर्कुलर मोशन में घुमाएं।
- ऐसा करते हुए शरीर को थोड़ा आगे की तरफ झुकाएं ताकि पेट और पेल्विक एरिया पर दवाब पड़े।
- आपको दोनों तरफ हाथों को घुमाते हुए ऐसी ही करना है।
- आखिर में ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
- यह आसन पीसीओएस बेली को कम करता है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
- यह आसन फर्टिलिटी को सुधारता है।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: क्या है इस साल योग दिवस की थीम, निरोगी काया के लिए योगासन क्यों जरूरी है? जानें
भुजंगासन
- यह आसन पेल्विक मसल्स को मजबूती देता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार करता है।
- इसे करने के लिए पेट के बल योगा मैट पर लेट जाएं।
- आपको दोनों हथेलियों को फर्श पर रखना है।
- शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
- आपको सांस लेते हुए हथेलियों पर दबाव डालना है।
- अब शरीर के ऊपर भाग को फर्श से ऊपर की ओर उठाएं।
- इस स्थिति में कुछ देर रहें।
- अब सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
- यह आसन बेली फैट कम करता है और महिलाओं को इसे जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- PCOS को कंट्रोल करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन
PCOS से परेशान महिलाएं इन 2 योगासनों को रूटीन में शामिल करके आसानी से वजन कम कर सकती हैं। इनसे शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बना रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों