herzindagi
image

तेज गर्मी का रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर क्या असर होता है? जानें इसे मैनेज करने के टिप्स

तेज गर्मी का असर महिला और पुरुष दोनों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी होता है। बढ़ता हुआ तापमान, किस तरह हार्मोन्स, ओव्युलेशन और स्पर्म पर असर डालता है चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-07, 23:07 IST

गर्मी का प्रकोप इन दिनों बढ़ता जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही इन दिनों तापमान काफी अधिक देखने को मिल रहा है। बढ़ते तापमान का असर, किसी भी व्यक्ति की मेंटल, फिजिकल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी होता है। ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होते हैं लेकिन तेज गर्मी के चलते महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। बढते तापमान का रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर क्या असर होता है और इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी Dr. Avanthi Vellala,MBBS, MS-OBG,Consultant Fertility Specialist, Oasis Fertility, दे रहे हैं।

बढ़ते तापमान का फर्टिलिटी पर क्या असर होता है?

fertility and summer
एक्सपर्ट का कहना है कि बढ़ता हुआ तापमान, महिला और पुरुष दोनों की ही फर्टिलिटी पर असर डालता है। पुरुषों में लंबे समय तक तेज तापमान में रहना, टाइट कपड़े पहनना या धूप में ज्यादा होने के चलते स्पर्म क्वालिटी पर असर होता है।
बात अगर महिलाओं की करें तो महिलाओं में हीट हार्मोन्स और ओव्युलेशन पर असर डाल सकती है। खासकर, पीसीओएस जैसी हेल्दी कंडीशन में इसका काफी असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाएं ये 10 फूड्स, शरीर में बनी रहेगी ताकत और बीमारियों से होगा बचाव

तेज हीट के बीच फर्टिलिटी को मैनेज करने के टिप्स

hormonal health and heat wave

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सही डाइट, हाइड्रेशन और एक्सरसाइज की मदद से इसे मैनेज किया जा सकता है।
  • ढीले कपड़े पहनें, कॉटन के कपड़े गर्मियों में एयर को पास होने में मदद करते हैं और स्किन को सांस लेने में मदद मिलती है।
  • पानी सही मात्रा में पिएं। इससे बॉडी का टेम्परेचर मैनेज होता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ सही बनी रहती है।
  • तेज गर्मी के बीच ज्यादा देर न रहने की कोशिश करें। लैपटॉप को गोद में रखकर काम न करें।
  • रोजना ठंडे पानी से नहाएं। इससे बॉडी का तापमान कम होता है और ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है।
  • विटामिन-डी के लिए सूरज की रोशनी जरूर लें। हालांकि, ऐसा सुबह के समय करें ताकि सूरज की रोशनी से फायदा मिले लेकिन गर्मी का असर न हो।
  • स्वीमिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटीज करें। इससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो सही बना रहता है और हार्मोन्स भी बैलेंस होते हैं।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सीजनल फ्रूट्स और सब्जियां लें। तरबूज, खीरा और बेरीज को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये सभी चीजें फर्टिलिटी को सपोर्ट करती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू

 

तेज गर्मी का रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर होता है। इसे मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।