साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से कलर और डिजाइन चूज करती है, ताकि वो पहनकर स्टाइलिश लगे। कई बार हम बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर अपने लिए साड़ी खरीदते हैं और पार्टी लुक के हिसाब से उन्हें पहनते हैं।
आजकल शिल्पा शेट्टी के भी साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। अगर आपको इनके लुक्स पसंद आते हैं तो इसे आप पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं और इस तरह की साड़ी को पहन सकती हैं।
प्रिंटेड साड़ी में शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी कोई भी कपड़े पहने वो अच्छी ही लगती हैं। लेकिन पार्टी के लिए आप इनके प्रिंटेड साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक्स काफी सिंपल होता है, लेकिन क्लासी होता है। लुक्स को रिक्रिएट करने के लिए आप डार्क शेड की प्रिंटेड साड़ी ले सकती हैं। जिसके साथ आप शिमर का ब्लाउज और कर्ल हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसके साथ जंक ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। इस तरह के लुक को आप नाइट और डे दोनों पार्टी के लिए क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में शिल्पा शेट्टी की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए साड़ी को इन तरीकों से करें स्टाइल
सिल्क साड़ी विद लॉन्ग कोट
आजकल कोट स्टाइल वापस आ गया है। कोट को ड्रेस के साथ ही नहीं अब साड़ी के साथ भी पहना जा रहा है। ऐसे में आप इसे भी साड़ी के साथ पहनने का ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ राउंड नेक ब्लाउज, हैवी नेकपीस पीस और हील्स वियर कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल में आप बन क्रिएट कर सकती हैं। स्टाइल को और अच्छे से रिक्रिएट करने के लिए आप ब्लाउज को कोट के साथ अटैच कर सकती हैं।
फ्रिल साड़ी में शिल्पा शेट्टी
फ्रिल साड़ी पहनने का एक अलग ही स्टाइल होता है। ये साड़ी डिजाइन काफी ट्रेंड में है और पहनने के बाद काफी अच्छा लगता है। इस तरह के डिजाइन को आप पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप प्लेन कलर फ्रीरल साड़ी ले सकती हैं साथ जिसे आप गोल्ड या सिल्वप ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साड़ी को स्टेटमेंट लुक देने के लिए शिल्पा शेट्टी से लें इंस्पिरेशन
साड़ी के और भी डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं और शिल्पा शेट्टी के साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आइडिया कैसे लगें इसके बारे में जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों