herzindagi

सिल्क साड़ी पहनने की हैं शौकीन तो एक्ट्रेस रेखा से लें इंस्पिरेशन 

जब भी हम ट्रेडिशनल लुक या परिधान की बात करते हैं, तो उसमें साड़ी जरूर शामिल की जाती है। क्योंकि साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं। क्योंकि साड़ी में महिलाएं इतनी सुंदर लगती हैं कि हर किसी का ध्यान उनकी ओर जाता है। लेकिन अगर आप अपने लुक को और ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस रेखा से हेयरस्टाइल्स, साड़ी और स्टाइलिंग टिप्स आदि ले सकती हैं। आप रेखा की तरह सिल्क साड़ी अपने आउटफिट्स शामिल कर सकती हैं। क्योंकि रेखा को सिल्क साड़ियों की बॉलीवुड डिवा कहा जाता है। हलांकि, उनकी साड़ी काफी महंगी होती हैं लेकिन बाजार में आपको साड़ियों की कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी जैसे गुजराती, राजस्थानी साड़ियां आदि, आइए जानते हैं।

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 26 Jan 2022, 11:01 IST

ग्रीन एंड येलो सिल्क साड़ी 

Create Image :

अगर आप सोचती हैं कि ग्रीन एंड येलो कलर अच्छा नहीं लगता है, तो बता दें कि आप गलत हैं। इस फोटो में रेखा ने ग्रीन एंड येलो कलर की साड़ी पहन रखी है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैंडबैग और टीका भी पहन रखा है। साथ में उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए गले में सेट भी पहना हुआ है। आप इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। 

रेशम की कांजीवरम साड़ी 

Create Image :

अगर आप सिल्क साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो रेशम की कांजीवरम साड़ी सिलेक्ट कर सकती हैं जैसे रेखा ने पहन रखी है। रेखा की यह साड़ी न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि कलरफुल भी है। इसमें कई तरह के कलर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में उन्होंने अपने बालों में गजरा भी लगाया है। यह साड़ी उनकी बेहद खूबसूरत और सिंपल है। लेकिन बाजार में आपको इसकी कई तरह की डुप्लीकेट साड़ी मिल जाएंगी आप इसे खरीद सकती हैं। 

गोल्डन सिल्क साड़ी 

Create Image :

अगर आपको कलरफुल साड़ी पहनना नहीं पसंद, तो आप ऑल गोल्डन सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। आप रेखा की तरह अपने स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। रेखा ने गोल्डन सिंपल साड़ी को वियर किया है साथ में उन्होंने हेवी ज्वेलरी भी पहन रखी है। अगर आप किसी की शादी में जा रही हैं, तो आप रेखा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

ब्लैक सिल्क साड़ी 

Create Image :

ब्लैक कलर पहनना किसे पसंद नहीं होता है भला। क्योंकि ब्लैक कलर लगभग हर किसी पर अच्छा लगता है। अगर आप कलरफुल साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप ब्लैक कलर की सिंपल साड़ी सेलेक्ट कर सकती हैं। आप रेखा की तरह सिंपल और गोल्डन बॉर्डर की साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ, आप लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगा सकती हैं। यह लुक न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देखा बल्कि आप यंग भी लगेंगी। 

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्लैक साड़ी कुछ इस तरह करें स्टाइल

 

रानी एंड गोल्डन सिल्क साड़ी 

Create Image :

रेखा इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को और बेहतर बनाने के लिए रेखा ने अपने बाल खोल रखे हैं। साथ ही, उन्होंने रानी हार भी पहन और हाथों में चूड़ियां भी पहन रखी हैं। उन्होंने छोटा और स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया है। लेकिन आप इसके साथ मांग टीका भी पहन सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक एंड रानी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। 

चेक डिजाइन सिल्क साड़ी 

Create Image :

सिंपल साड़ी के अलावा, आप चेक डिजाइन में सिल्क साड़ी को सेलेक्‍ट कर सकती हैं। हालांकि, आपको बाजार से सिल्क और चेक डिजाइन में कई तरह की साड़ी मिल जाएंगी लेकिन आप रेखा से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनकी साड़ी बहुत ही सिंपल है लेकिन महंगी है। क्योंकि इसके बॉर्डर छोटे हैं लेकिन डिजाइनर हैं। हालांकि, उन्होंने साड़ी के साथ खाली इयररिंग्स पहने हैं लेकिन आप गले में चोकर भी पहन सकती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें-सिल्क की साड़ी नई जैसी रखना चाहती हैं तो ये 7 आसान टिप्स अपनाएं

 

व्हाइट एंड गोल्डन सिल्क साड़ी 

Create Image :

अगर आपका रंग थोड़ा साफ है, तो यकीनन क्रीमी, व्हाइट या फिर गोल्डन कलर आपके ऊपर अच्छा लगेगा। आप इस कलर की कई तरह की ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ साड़ी भी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में एक अच्छी और स्टाइलिश साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो आप रेखा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने साड़ी के साथ शॉल भी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। 

पर्पल एंड गोल्डन सिल्क साड़ी 

Create Image :

रेखा ने पर्पल और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग्स और डिजाइनर सेट पहन रखा है। साथ में उन्होंने डिजाइनर कड़े और हैंडबैग भी वियर किया है। आप भी इस लुक को क्रिएट के सकती हैं साथ में रेखा की अपने बालों में गजरा लगा सकती हैं। 

डिजाइनर सिल्क साड़ी 

Create Image :

इन तमाम साड़ी के अलावा आप रेखा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें रेखा डिजाइनर और हाफ स्लीव में के ब्लाउज में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने डिजाइनर सेट और डार्क मेकअप कर रखा है। इसमें उन्होंने साबित कर दिया है कि रेखा सिल्क साड़ियों की बॉलीवुड डिवा हैं। आप भी रेखा के इस लुक को और स्टाइलिश तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। 

आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (Rekha Instagram and Google) 

सिल्क साड़ी पहनने की हैं शौकीन तो एक्ट्रेस रेखा से लें इंस्पिरेशन  | rekha inspirational silk saree looks | Herzindagi